Ambikapur News : शहर के गांधी स्टेडियम में जारी संभाग स्तरीय नॉकआउट कम लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत सोमवार को खेला गया मैच बेहद रोमांचक रहा। मुकाबला सूर्या क्लब विशुनपुर और कांति प्रकाशपुर के बीच हुआ, जिसमें दर्शकों को शानदार खेल देखने को मिला। मैच के मुख्य अतिथि नगर निगम अंबिकापुर पार्षद मनोज गुप्ता और डॉ. मनीष मिंज रहे। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। पहले हाफ में कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी। दूसरे हाफ में भी खिलाड़ियों ने कई अवसर बनाए, लेकिन गोल में तब्दील करने में नाकाम रहे। निर्धारित समय तक स्कोर बराबरी पर रहने के कारण मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से किया गया। पांच-पांच पेनल्टी शॉट्स के बाद भी परिणाम नहीं निकलने पर मुकाबला सडन डेथ तक पहुंचा। यहां सूर्या क्लब विशुनपुर ने 7 गोल दागे जबकि कांति प्रकाशपुर की टीम सिर्फ 6 गोल ही कर सकी। इस तरह एक गोल से बाजी मारते हुए सूर्या क्लब विशुनपुर विजेता बनी। मैच को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में रेफरी विल्सन कुजूर, आयुष कुमार, नितेश, पुनीत रजवाड़े, अखिला नन्द और दीपक कुजूर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। गांधी स्टेडियम में हो रहे इन रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में दर्शक पहुंच रहे हैं। कल के मैच प्रतियोगिता के तहत कल दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच दोपहर 3 बजे से पीजी इलेवन अंबिकापुर और एसटी यूनाइटेड कोठारी के बीच होगा, जबकि दूसरा मुकाबला उसी समय फाइटर क्लब मेंड़्रा और एफसी दरिमा के बीच खेला जाएगा।

मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। पहले हाफ में कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी। दूसरे हाफ में भी खिलाड़ियों ने कई अवसर बनाए, लेकिन गोल में तब्दील करने में नाकाम रहे। निर्धारित समय तक स्कोर बराबरी पर रहने के कारण मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से किया गया।
मैच को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में रेफरी विल्सन कुजूर, आयुष कुमार, नितेश, पुनीत रजवाड़े, अखिला नन्द और दीपक कुजूर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। गांधी स्टेडियम में हो रहे इन रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में दर्शक पहुंच रहे हैं।










