छात्र-छात्राओं को हो रहीं समस्याओं को लेकर अभाविप ने किया महाविद्यालय का घेराव

Pratappur News : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् इकाई प्रतापपुर के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शासकीय कालिदास महाविद्यालय प्रतापपुर में व्याप्त समस्याओं से छात्र-छात्राओं को हो रही परेशानी को लेकर महाविद्यालय का घेराव किया। बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र के प्रति प्रेम प्रकट करने वाले नारे लगाते हुए अपनी नौ सूत्रीय मांगो को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान नायब तहसीलदार मुकेश दास प्रतापपुर भी मौजूद रहे। इस संबंध में कोरिया विभाग संयोजक प्रदीप यादव ने बताया कि महाविद्यालय में गर्ल्स वाशरूम के दरवाजे और नल टुटे पड़े हैं इनकी नियमित साफ सफाई भी नहीं होती है। छात्र-छात्राओं के लिए पीने के पानी की भी कोई उचित व्यवस्था नहीं है। साथ ही गर्ल्स कामन रुम और छात्रा सूरक्षा के मुद्दे की ओर भी महाविद्यालय प्रबंधन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। वहीं अभाविप प्रतापपुर नगर मंत्री रिंकू नाविक ने बताया कि महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को बाइक, स्कूटी व साइकिल रखने के लिए जो स्टैंड बना हुआ है उसका लंबे समय से छज्जा टूटा हुआ है क‌ई बार मांग करने के बावजूद उसकी मरम्मत नहीं की जा रही है। इसके अलावा गर्ल्स वॉशरूम का दरवाजा और नल भी टुटा हुआ है जिसे तत्काल दुरुस्त करने की आवश्यकता है। नियमित रूप से महाविद्यालय के सभी वॉशरूमों की साफ सफाई एवं पेयजल की सुविधा भी निरन्तर होनी चाहिए। वाशरूम के बाहर हैंडवाश की सुविधा भी होनी चाहिए। नाविक ने बताया कि यहां के महाविद्यालय में छात्राओं की संख्या सबसे अधिक है। इसी को देखते हुए शासन द्वारा छात्राओं को सेनेटरी पैड के वितरण के लिए महाविद्यालय को हर साल बजट उपलब्ध कराया जाता है। इसके बावजूद महाविद्यालय प्रबंधन पिछले कई वर्षों से छात्राओं को सेनेटरी पैड का वितरण नहीं कर रहा है। जिसका महाविद्यालय प्रबंधन को पूरा हिसाब देना चाहिए साथ ही छात्राओं को सेनेटरी पैड का वितरण भी तत्काल करना चाहिए। इसके अलावा महाविद्यालय में गर्ल्स कॉमन रूम व छात्रावास की सुविधा देने के साथ ही बीए, बीएससी एवं बीकॉम की कक्षाओं में लंबे समय से खराब पड़े पंखों व बिजली बोर्ड में भी तत्काल सुधार होना चाहिए। महाविद्यालय में कार्यालय सहायक पदों का नोटिफिकेशन भी निकाला जाए एवं महाविद्यालय का प्रवेश शुल्क भी कम किया जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान अभाविप कोरिया के विभाग संयोजक प्रदीप यादव, प्रतापपुर के नगर मंत्री रिंकु नाविक, बरत लाल, नंदेश्वर यादव, राज यादव, देव कुमार, अमर महंत, जितेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, नरेंद्र सिंह, अनंत प्रकाश, राकेश कुमार, विवेक, रूपेश, उपेंद्र कुमार, शैलेन्द्र पैकरा, दिलीप कुमार, नारायण पैकरा, सोनशाय, संत कुमार, संजय कुमार, देवेश कुमार,श्रवण कुमार पैकरा, रेशमी सिंह, कौशल्या, अनुराधा, मानमती, मीना, सत्या, बिंदेश्वरी, कान्ति, प्रमिला, खुशबू ठाकुर, आरती गुप्ता, लक्ष्मी, रीना, उर्मिला, रिया, अश्लेखा, सीता, सुप्रिया, अमृता सिंह, पूनम यादव,रीना प्रजापति, अराधना, संगीता बखला, चंचल, बिमला शांडिल्य, रीना, राजकुमारी, सरिता सिंह, फूलकुमारी, नंदिता सेन, नीरज, पुनम सिंह, सुमित्रा, दीक्षा व अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Pratappur News : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् इकाई प्रतापपुर के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शासकीय कालिदास महाविद्यालय प्रतापपुर में व्याप्त समस्याओं से छात्र-छात्राओं को हो रही परेशानी को लेकर महाविद्यालय का घेराव किया। बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र के प्रति प्रेम प्रकट करने वाले नारे लगाते हुए अपनी नौ सूत्रीय मांगो को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान नायब तहसीलदार मुकेश दास प्रतापपुर भी मौजूद रहे।

ads

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबरइस संबंध में कोरिया विभाग संयोजक प्रदीप यादव ने बताया कि महाविद्यालय में गर्ल्स वाशरूम के दरवाजे और नल टुटे पड़े हैं इनकी नियमित साफ सफाई भी नहीं होती है। छात्र-छात्राओं के लिए पीने के पानी की भी कोई उचित व्यवस्था नहीं है। साथ ही गर्ल्स कामन रुम और छात्रा सूरक्षा के मुद्दे की ओर भी महाविद्यालय प्रबंधन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। वहीं अभाविप प्रतापपुर नगर मंत्री रिंकू नाविक ने बताया कि महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को बाइक, स्कूटी व साइकिल रखने के लिए जो स्टैंड बना हुआ है उसका लंबे समय से छज्जा टूटा हुआ है क‌ई बार मांग करने के बावजूद उसकी मरम्मत नहीं की जा रही है। इसके अलावा गर्ल्स वॉशरूम का दरवाजा और नल भी टुटा हुआ है जिसे तत्काल दुरुस्त करने की आवश्यकता है। नियमित रूप से महाविद्यालय के सभी वॉशरूमों की साफ सफाई एवं पेयजल की सुविधा भी निरन्तर होनी चाहिए। वाशरूम के बाहर हैंडवाश की सुविधा भी होनी चाहिए।

Adst

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबरनाविक ने बताया कि यहां के महाविद्यालय में छात्राओं की संख्या सबसे अधिक है। इसी को देखते हुए शासन द्वारा छात्राओं को सेनेटरी पैड के वितरण के लिए महाविद्यालय को हर साल बजट उपलब्ध कराया जाता है। इसके बावजूद महाविद्यालय प्रबंधन पिछले कई वर्षों से छात्राओं को सेनेटरी पैड का वितरण नहीं कर रहा है। जिसका महाविद्यालय प्रबंधन को पूरा हिसाब देना चाहिए साथ ही छात्राओं को सेनेटरी पैड का वितरण भी तत्काल करना चाहिए। इसके अलावा महाविद्यालय में गर्ल्स कॉमन रूम व छात्रावास की सुविधा देने के साथ ही बीए, बीएससी एवं बीकॉम की कक्षाओं में लंबे समय से खराब पड़े पंखों व बिजली बोर्ड में भी तत्काल सुधार होना चाहिए। महाविद्यालय में कार्यालय सहायक पदों का नोटिफिकेशन भी निकाला जाए एवं महाविद्यालय का प्रवेश शुल्क भी कम किया जाए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान अभाविप कोरिया के विभाग संयोजक प्रदीप यादव, प्रतापपुर के नगर मंत्री रिंकु नाविक, बरत लाल, नंदेश्वर यादव, राज यादव, देव कुमार, अमर महंत, जितेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, नरेंद्र सिंह, अनंत प्रकाश, राकेश कुमार, विवेक, रूपेश, उपेंद्र कुमार, शैलेन्द्र पैकरा, दिलीप कुमार, नारायण पैकरा, सोनशाय, संत कुमार, संजय कुमार, देवेश कुमार,श्रवण कुमार पैकरा, रेशमी सिंह, कौशल्या, अनुराधा, मानमती, मीना, सत्या, बिंदेश्वरी, कान्ति, प्रमिला, खुशबू ठाकुर, आरती गुप्ता, लक्ष्मी, रीना, उर्मिला, रिया, अश्लेखा, सीता, सुप्रिया, अमृता सिंह, पूनम यादव,रीना प्रजापति, अराधना, संगीता बखला, चंचल, बिमला शांडिल्य, रीना, राजकुमारी, सरिता सिंह, फूलकुमारी, नंदिता सेन, नीरज, पुनम सिंह, सुमित्रा, दीक्षा व अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • झारखंड
    • राजस्थान
    • ओडिशा

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company. 

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst