नेशनल लोक अदालत : 5 माह में 57 लाख के मुआवजे पर राजीनामा, हजारों मामलों का निपटारा

National Lok Adalat : लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और आपसी समझौते को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से शनिवार को सरगुजा जिले में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देश पर आयोजित इस लोक अदालत में हजारों मामलों का निपटारा हुआ, जिससे पक्षकारों को त्वरित न्याय की राहत मिली।

ads

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश केएल चरयाणी के मार्गदर्शन में आयोजित इस लोक अदालत में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय अंबिकापुर एवं सीतापुर न्यायालय में लगभग साढ़े तीन हजार लंबित मामलों का निराकरण किया गया। वहीं राजस्व न्यायालयों में 13,316 मामलों का निपटारा हुआ तथा लाखों की संख्या में प्री-लिटिगेशन प्रकरण सुलझाए गए।

ads

विशेष रूप से चर्चित एक प्रकरण में, 2 फरवरी 2025 को सोनभद्र (उ.प्र.) के हाथीनाला क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे से संबंधित मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण का समझौता भी लोक अदालत में संपन्न हुआ। इस दुर्घटना में अंबिकापुर निवासी मिश्रा परिवार के पाँच सदस्यों सहित एक महिला की मृत्यु हो गई थी। हादसे से जुड़े दावा प्रकरण में परिवारजनों और बीमा कंपनी के बीच 57 लाख रुपये की राशि पर राजीनामा हुआ।

लोक अदालत में महज़ पाँच माह के भीतर इस तरह के गंभीर प्रकरण का निपटारा होना पक्षकारों के लिए बड़ी राहत का विषय रहा। साथ ही अन्य पाँच मोटर दुर्घटना मामलों का भी आपसी राजीनामे के आधार पर समाधान किया गया।

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.