PM Modi’s Pakistan remarks: ‘उन्होंने सिंदूर उजाड़ा, हमने उन्हें उजाड़ दिया’ – पीएम मोदी का पाकिस्तान पर तीखा वार

PM Modi’s Pakistan remarks:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन (17 सितंबर) के अवसर पर मध्यप्रदेश के धार ज़िले में “मित्र पार्क” का उद्घाटन करते हुए एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद, ‘ऑपरेशन सिन्दूर’, महिला सशक्तिकरण और भारत की सैन्य शक्ति पर मुखरता से अपने विचार रखे।

ads

‘यह नया भारत है, जो घर में घुसकर मारता है’

पीएम मोदी ने हाल ही में सामने आए एक पाकिस्तानी आतंकवादी के रोते हुए वीडियो का ज़िक्र करते हुए कहा, “अभी कल ही देश और दुनिया ने देखा कि कैसे एक पाकिस्तानी आतंकवादी रो-रो कर अपनी आपबीती सुना रहा है। ये नया भारत है। यह किसी की परमाणु धमकियों से डरता नहीं है। यह घर में घुस कर वार करता है।”

ads

उन्होंने आगे कहा, “पाकिस्तानी आतंकियों ने हमारी बेटियों के सिन्दूर उजाड़े, हमने ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ के जरिए उनके आतंकी शिविरों को नेस्तनाबूद कर दिया। हमारी सशस्त्र सेनाओं ने चंद पलों में पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया।”

सरदार पटेल और हैदराबाद मुक्ति दिवस का उल्लेख

पीएम मोदी ने 17 सितंबर को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इस दिन सरदार वल्लभभाई पटेल की दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण हैदराबाद रियासत का भारत में विलय हुआ। “हमने इस दिन को ‘हैदराबाद मुक्ति दिवस’ के रूप में मनाना शुरू किया है ताकि आने वाली पीढ़ियों को इस ऐतिहासिक क्षण की जानकारी मिल सके।”

विकसित भारत के चार स्तंभ: महिला, युवा, गरीब, किसान

प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत की यात्रा चार स्तंभों—महिला, युवा, गरीब और किसान—पर आधारित है। “आज इन चारों वर्गों से जुड़ी अनेक योजनाएं राष्ट्र को समर्पित की गई हैं। हमारी नारी शक्ति राष्ट्र की प्रगति की धुरी है।” उन्होंने “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” का ज़िक्र करते हुए कहा, “अगर मां स्वस्थ रहती है, तो पूरा घर ठीक रहता है। मां की बीमारी पूरे परिवार की व्यवस्था को प्रभावित करती है। इसीलिए महिलाओं के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।”

पीएम मोदी का भाषण न सिर्फ पाकिस्तान को कड़ा संदेश था, बल्कि यह भारत की सैन्य और सामाजिक नीतियों की झलक भी था। ऑपरेशन सिन्दूर जैसे अभियानों से भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि देश की सुरक्षा और सम्मान से समझौता अब संभव नहीं है।

Read More : PM Modi’s mother AI video: पटना हाईकोर्ट का आदेश, पीएम मोदी की मां पर बने AI वीडियो को सोशल मीडिया से हटाने के निर्देश

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.