DUSU Election Result 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2025 के नतीजों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 4 में से 3 महत्वपूर्ण पदों पर कब्जा जमाया। अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर ABVP के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की, जबकि उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित छात्र संगठन NSUI ने जीत हासिल की।

ABVP की धमाकेदार वापसी
DUSU चुनाव में ABVP की ओर से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार आर्यन मान ने 28,841 वोटों के साथ बड़ी जीत हासिल की। उन्होंने NSUI की जोश्लिन नंदिता चौधरी को 16,196 वोटों के भारी अंतर से हराया। आर्यन की यह जीत ABVP की छात्रों के बीच मजबूत पकड़ को दर्शाती है।सचिव पद पर ABVP के कुणाल चौधरी ने 23,779 वोट पाकर NSUI के कबीर को 7,662 वोटों से मात दी। वहीं, संयुक्त सचिव पद पर दीपिका झा ने 21,825 वोटों के साथ NSUI के लवकुश भड़ाना को 4,445 वोटों से हराया।

NSUI को मिली एकमात्र जीत
NSUI को इस बार सिर्फ उपाध्यक्ष पद पर जीत मिली है। राहुल झांसला ने 29,339 वोटों के साथ ABVP के गोविंद तंवर (20,547 वोट) को 8,792 वोटों के अंतर से हराया। यह NSUI के लिए एकमात्र संतोषजनक परिणाम रहा।
DUSU चुनाव परिणाम 2025 – प्रमुख विजेता और वोटों का अंतर:
| पद | विजेता | संगठन | जीत का अंतर |
|---|---|---|---|
| अध्यक्ष | आर्यन मान | ABVP | 16,196 |
| उपाध्यक्ष | राहुल झांसला | NSUI | 8,792 |
| सचिव | कुणाल चौधरी | ABVP | 7,662 |
| संयुक्त सचिव | दीपिका झा | ABVP | 4,445 |
सभी प्रत्याशियों को मिले वोट:
ABVP प्रत्याशी:
-
अध्यक्ष: आर्यन मान – 28,841 वोट
-
उपाध्यक्ष: गोविंद तंवर – 20,547 वोट
-
सचिव: कुणाल चौधरी – 23,779 वोट
-
संयुक्त सचिव: दीपिका झा – 21,825 वोट
NSUI प्रत्याशी:
-
अध्यक्ष: जोश्लिन नंदिता चौधरी – 12,645 वोट
-
उपाध्यक्ष: राहुल झांसला – 29,339 वोट
-
सचिव: कबीर – 16,117 वोट
-
संयुक्त सचिव: लवकुश भड़ाना – 17,380 वोट
DUSU चुनाव 2025 में ABVP ने स्पष्ट बहुमत के साथ तीन प्रमुख पदों पर कब्जा जमाकर अपनी राजनीतिक ताकत दिखाई है। NSUI के राहुल झांसला की उपाध्यक्ष पद पर जीत ने संगठन को कुछ राहत जरूर दी, लेकिन समग्र परिणाम ABVP के पक्ष में रहे। छात्र राजनीति के इस महासमर में ABVP की जीत से आगामी कैंपस राजनीति पर इसका असर साफ दिखाई देगा
Read More : Operation Sindoor पर राजनाथ सिंह का बड़ा बयान ,‘हम डरते नहीं, दुश्मनों को दिखा दिया भारत का दम’










