सनावल पुलिस ने पकड़ी डीजल तस्करी की बड़ी खेप, बोलेरो समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Diesel Smuggling : अंतरराज्यीय सीमा से डीजल की तस्करी कर रहे तस्करों पर बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सनावल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने यूपी नंबर बोलेरो वाहन से अवैध रूप से डीजल परिवहन करते दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 540 लीटर डीजल और बोलेरो वाहन जब्त किया है। जब्त डीजल और वाहन की कुल कीमत करीब तीन लाख रुपये आंकी गई है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि 22 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) से बोलेरो क्रमांक UP70 BE 3092 में भारी मात्रा में डीजल भरकर सनावल-रामचंद्रपुर की ओर तस्करी की जा रही है। सूचना पर थाना प्रभारी गजपति मिर्रे के नेतृत्व में टीम ने पचावल पुलिया के पास नाकाबंदी कर वाहन को रोककर तलाशी ली। जांच में बोलेरो वाहन से 18 प्लास्टिक जरिकेन में कुल 540 लीटर डीजल बरामद हुआ। वाहन चालक व अन्य सवार व्यक्ति डीजल के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। इस पर पुलिस ने आरोपी नीरज कुमार पिता सरमन (27), निवासी मनरूटोला थाना बभनी, सोनभद्र (उ.प्र.) और संदीप कुमार पिता रामबरन (23), निवासी सागोबांध थाना बभनी, सोनभद्र (उ.प्र.) को गिरफ्तार कर लिया। पूरे मामले में बोलेरो वाहन (कीमत लगभग ₹2,50,000) और डीजल (कीमत लगभग ₹51,300) को जप्त कर आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 56/2025 धारा 287, 3(5) बीएनएस एवं 3,7 ईसी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गजपति मिर्रे, उपनिरीक्षक गौटिया राम मरावी, प्रधान आरक्षक सुखदेव पैकरा तथा आरक्षक 257 और 766 की अहम भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि मामले के अन्य पहलुओं पर जांच जारी है।

Diesel Smuggling : अंतरराज्यीय सीमा से डीजल की तस्करी कर रहे तस्करों पर बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सनावल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने यूपी नंबर बोलेरो वाहन से अवैध रूप से डीजल परिवहन करते दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 540 लीटर डीजल और बोलेरो वाहन जब्त किया है। जब्त डीजल और वाहन की कुल कीमत करीब तीन लाख रुपये आंकी गई है।

ads

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि 22 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) से बोलेरो क्रमांक UP70 BE 3092 में भारी मात्रा में डीजल भरकर सनावल-रामचंद्रपुर की ओर तस्करी की जा रही है। सूचना पर थाना प्रभारी गजपति मिर्रे के नेतृत्व में टीम ने पचावल पुलिया के पास नाकाबंदी कर वाहन को रोककर तलाशी ली।

Adst

जांच में बोलेरो वाहन से 18 प्लास्टिक जरिकेन में कुल 540 लीटर डीजल बरामद हुआ। वाहन चालक व अन्य सवार व्यक्ति डीजल के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। इस पर पुलिस ने आरोपी नीरज कुमार पिता सरमन (27), निवासी मनरूटोला थाना बभनी, सोनभद्र (उ.प्र.) और संदीप कुमार पिता रामबरन (23), निवासी सागोबांध थाना बभनी, सोनभद्र (उ.प्र.) को गिरफ्तार कर लिया।

पूरे मामले में बोलेरो वाहन (कीमत लगभग ₹2,50,000) और डीजल (कीमत लगभग ₹51,300) को जप्त कर आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 56/2025 धारा 287, 3(5) बीएनएस एवं 3,7 ईसी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गजपति मिर्रे, उपनिरीक्षक गौटिया राम मरावी, प्रधान आरक्षक सुखदेव पैकरा तथा आरक्षक 257 और 766 की अहम भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि मामले के अन्य पहलुओं पर जांच जारी है।

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • झारखंड
    • राजस्थान
    • ओडिशा

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst