Pratappur News : शहरी एवं आवासन विकास मंत्रालय, भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन तथा राज्य सरकार के रजत जयंती वर्ष के अंतर्गत गुरुवार को नगर पंचायत प्रतापपुर द्वारा “एक दिन एक घंटा एक साथ” कार्यक्रम के तहत नया बस स्टैंड परिसर में श्रमदान किया गया।

इस अवसर पर नगर के गणमान्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। श्रमदान कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष मानती योगेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष अजीत शरण सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी युफ्रिसिया एक्का, उप अभियंता मनोज पटेल, लेखापाल विशाल मिश्रा, समाजसेवी प्रमोद चक्रधारी अन्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने सामूहिक श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया और नागरिकों से आह्वान किया कि “एक दिन एक घंटा एक साथ” सभी मिलकर अपने नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग करें।











