ग्रामीणों को राहत: ईसीजी और सीबीसी जांच सेवा प्रतापपुर अस्पताल में शुरू

Pratappur News : प्रतापपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ईसीजी जांच सेवा शुरू हो गई है। मरीजों को हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारी से बचाव और नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने यह सुविधा शुरू की है। गुरुवार को डा शिवांगी सिंह ने नगर के सामाजिक कार्यकर्ता राकेश मित्तल की ईसीजी जांच कर इसकी शुरुआत की।

ads

बीएमओ डॉ अजीत दीवान ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि हृदय रोग की जांच और बचाव सेवाएं हर जरूरतमंद तक पहुंचें। प्रतापपुर के अस्पताल में ग्रामीण क्षेत्रों से मरीज आते हैं जो आर्थिक रूप से भी कमजोर होते हैं। इस जांच के लिए उन्हें खर्च कर अंबिकापुर या अन्य जगहों पर जाना पड़ता है। उन्हें अब राहत मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि ईसीजी मशीन के काम शुरू करने से मरीज समय रहते जांच कराकर सटीक इलाज करवा पाएंगे। उन्होंने लोगों से हृदय से जुड़ी किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करने और समय पर जांच कराने की अपील की है ताकि समय रहते बीमारी की पहचान कर जीवन की रक्षा की जा सके।

Adst

नगरवासियों को इसकी जानकारी मिलने के बाद ईसीजी सेवा शुरू होने का स्वागत करते हुए कहा कि अब उन्हें या ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। जांच सेवा शुरू होने के दौरान बीएमओ डॉ अजीत दीवान, डॉ ललित सिंह, टीकाकरण नोडल अधिकारी राजेश वर्मा, सुनीता श्रेष्ठ, विनोद रवि, आदर्श चक्रधारी, आकाश देवांगन सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित थे।

सीबीसी जांच सेवा भी शुरू

स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर में सीबीसी जांच मशीन कई वर्षों से है जिसमें कई तरह की जांच होती है। कई महीने पहले इसमें कुछ दिक्कत आई थी और जिसमें सुधार की जरूरत थी पर इसी बीच मशीन खरीदी में के नाम पर घोटाला उजागर होने के बाद मशीन का सुधार कार्य अटका हुआ था पर अब बुधवार को बाहर से आए इंजीनियर ने इसकी खराबी दूर कर दी है जिसके बाद सीबीसी जांच सेवा भी नियमित हो गई है जो की लोगों के लिए राहत वाली खबर है।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.