रास्ता रोककर छात्रों की पिटाई, अभिभावकों ने किया थाने का घेराव

Ambikapur News : सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को तनाव की स्थिति तब बन गई जब आत्मानंद स्कूल लखनपुर के 12वीं कक्षा के छात्र और उसके साथियों की रास्ता रोककर पिटाई किए जाने की घटना सामने आई। मारपीट करने वाले भी उसी स्कूल के छात्र बताए जा रहे हैं। मामले में पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई न किए जाने से नाराज़ अभिभावकों और ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर आरोपियों पर सख़्त कार्रवाई की मांग की। इस घटना में सभी नाबालिग छात्र शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, ग्राम रजपुरी निवासी इंद्रजीत राजवाड़े का पुत्र शुक्रवार को अपने दोस्तों के साथ स्कूल से घर लौट रहा था। दोपहर लगभग 3 बजे के आसपास ये छात्र मोटरसाइकिल से भरतपुर मार्ग की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान अथर्व अस्पताल लखनपुर के पास स्कूल के ही दो छात्रों ने उन्हें रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने इंद्रजीत राजवाड़े के पुत्र के साथ मारपीट की और धमकी दी। छात्र किसी तरह वहां से निकले, लेकिन थोड़ी ही दूर परसा मोड़ के पास चारों आरोपी छात्र पहले से खड़े मिले। उन्होंने दोबारा रास्ता रोककर अश्लील गालियां दीं और पुनः मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़ित छात्र ने घर जाकर अपने पिता इंद्रजीत राजवाड़े को पूरी बात बताई। अगले दिन उन्होंने थाना लखनपुर में लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 221/2025 दर्ज करते हुए आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 351(2), 115(2) और 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण कायम किया है। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई नहीं की, जिस पर अभिभावकों और ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर विरोध जताया। पीड़ित छात्रों के परिजनों का कहना है कि यह घटना बच्चों में भय का माहौल पैदा कर रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Ambikapur News : सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को तनाव की स्थिति तब बन गई जब आत्मानंद स्कूल लखनपुर के 12वीं कक्षा के छात्र और उसके साथियों की रास्ता रोककर पिटाई किए जाने की घटना सामने आई। मारपीट करने वाले भी उसी स्कूल के छात्र बताए जा रहे हैं। मामले में पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई न किए जाने से नाराज़ अभिभावकों और ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर आरोपियों पर सख़्त कार्रवाई की मांग की। इस घटना में सभी नाबालिग छात्र शामिल हैं।

ads

जानकारी के अनुसार, ग्राम रजपुरी निवासी इंद्रजीत राजवाड़े का पुत्र शुक्रवार को अपने दोस्तों के साथ स्कूल से घर लौट रहा था। दोपहर लगभग 3 बजे के आसपास ये छात्र मोटरसाइकिल से भरतपुर मार्ग की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान अथर्व अस्पताल लखनपुर के पास स्कूल के ही दो छात्रों ने उन्हें रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने इंद्रजीत राजवाड़े के पुत्र के साथ मारपीट की और धमकी दी।

Adst

छात्र किसी तरह वहां से निकले, लेकिन थोड़ी ही दूर परसा मोड़ के पास चारों आरोपी छात्र पहले से खड़े मिले। उन्होंने दोबारा रास्ता रोककर अश्लील गालियां दीं और पुनः मारपीट कर घायल कर दिया।

घटना के बाद पीड़ित छात्र ने घर जाकर अपने पिता इंद्रजीत राजवाड़े को पूरी बात बताई। अगले दिन उन्होंने थाना लखनपुर में लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 221/2025 दर्ज करते हुए आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 351(2), 115(2) और 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण कायम किया है। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई नहीं की, जिस पर अभिभावकों और ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर विरोध जताया।

पीड़ित छात्रों के परिजनों का कहना है कि यह घटना बच्चों में भय का माहौल पैदा कर रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • झारखंड
    • राजस्थान
    • ओडिशा

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company. 

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst