Salman Ali Agha Statement: एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। सूर्या कुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने 5 विकेट से मैच जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की। लेकिन इस ऐतिहासिक जीत के बाद भी विवादों ने पीछा नहीं छोड़ा। पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान अली आगा के एक बयान ने क्रिकेट जगत के साथ-साथ राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मचा दी है।
सलमान अली का विवादित ऐलान
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान अली ने कहा कि वह एशिया कप से मिलने वाली मैच फीस उन पाकिस्तानी नागरिकों और बच्चों को दान करेंगे, जो भारत के ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए। उन्होंने दावा किया कि ये लोग “निर्दोष नागरिक” थे, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन पर यह हमला हुआ था, वह जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों से जुड़े ठिकाने थे।
क्या आतंकियों के परिवारों को समर्थन?
सलमान अली के इस बयान को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है – क्या पाकिस्तान टीम अब आतंकियों के परिवारों को सहायता दे रही है? सूत्रों के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में कार्यवाही की थी। इस ऑपरेशन में 100 से अधिक आतंकियों को मार गिराया गया था। इसमें जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के रिश्तेदारों की भी मौत की खबरें सामने आई थीं।
भड़काऊ बयान या मानवीय सहायता?
सलमान अली का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। कुछ लोग इसे मानवीय नजरिए से देख रहे हैं, वहीं अधिकतर इसे एक भड़काऊ और देशविरोधी बयान मान रहे हैं। भारतीय क्रिकेट प्रेमियों और विश्लेषकों का कहना है कि खेल और आतंकवाद को मिलाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
भारत की जीत पर पड़ा साया
जहां एक ओर भारत ने एक शानदार जीत दर्ज की, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के कप्तान के बयान ने खेल की भावना पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सलमान ने मैच में अपने प्रदर्शन को लेकर कहा कि, “हमने मेहनत की, लेकिन भारतीय टीम बेहतर खेली।” परंतु हार की पीड़ा को इस तरह के राजनीतिक और विवादास्पद बयान से जोड़ना क्रिकेट की गरिमा को ठेस पहुंचाता है।
पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान अली आगा का यह बयान खेल से ज्यादा राजनीति और आतंकवाद की ओर इशारा करता है। क्रिकेट जैसे जेंटलमैन गेम को ऐसी बयानबाजियों से दूर रखना चाहिए। सोशल मीडिया पर लोग #BanSalmanAgha जैसे हैशटैग चला रहे हैं और ICC से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में इस बयान पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद क्या रुख अपनाते हैं।
Read More: Tang Renjian Death Sentence: चीन में पूर्व कृषि मंत्री तांग रेनजियान को भ्रष्टाचार के मामले में मौत की सजा, दो साल की मोहलत
Salman Ali Agha Statement: एशिया कप हारकर पाकिस्तान कप्तान सलमान अली आगा का विवादित बयान, मच गया बवाल

Admin
Writer & Blogger
All Postsताज़ा खबरे