Farrukhabad blast news: फर्रुखाबाद में कोचिंग सेंटर में भीषण विस्फोट, दो की मौत, पांच छात्र घायल

Farrukhabad blast news: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। सातनपुर मंडी के पास स्थित द सन क्लासेस लाइब्रेरी और कोचिंग सेंटर में अचानक भीषण विस्फोट हो गया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच छात्र घायल हो गए। घायलों को तुरंत फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन का इलाज जारी है और दो को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

ads

विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसकी आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनी गई। धमाके में शवों के चीथड़े उड़ गए और चारों तरफ खून फैल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ छात्रों के मांस के लोथड़े दूर-दूर तक जाकर गिरे। लाइब्रेरी के दरवाजे और बेंच चकनाचूर हो गए, वहीं बाहरी स्लैब और पक्की दीवारें 50 मीटर दूर जा गिरीं। लोहे की जाली लगभग 150 मीटर दूर पानी के गड्ढे में जा मिली। घटनास्थल पर बारूद जैसी तेज गंध महसूस हो रही थी।

Adst

लाइब्रेरी में खड़ी छात्रों की बाइक, स्कूटी और साइकिलें भी विस्फोट की ताकत से 50 मीटर तक दूर जा गिरीं। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां, फतेहगढ़ और कादरी गेट थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी और एसपी आरती सिंह लोहिया अस्पताल में घायलों का हाल जानने पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल भी मौके पर मौजूद रहे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. अवनींद्र कुमार ने बताया कि अस्पताल में लाए गए सात घायलों में से दो युवक मृत पाए गए, जिनकी अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। एक गंभीर युवक और दो बच्चों को हायर सेंटर भेजा गया है। सीएचसी कमालगंज के डॉ. विकास पटेल के अनुसार विस्फोट में घायल पांच बच्चों में से तीन का इलाज लोहिया अस्पताल में चल रहा है।

फिलहाल विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और फॉरेंसिक टीम जांच में जुट गई है। मृतकों की पहचान जल्द करने के प्रयास जारी हैं। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है, जबकि प्रशासन ने घटना की रिपोर्ट जल्द पेश करने के निर्देश दिए हैं।

Read More: Shamli Tragedy: उत्तर प्रदेश के शामली में पत्नी की बेवफाई से व्यथित पिता ने चार बच्चों संग यमुना में लगाई छलांग, क्षेत्र में मचा हड़कंप

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.