बलरामपुर कांग्रेस में नया समीकरण: युवा बनाम वरिष्ठ, अध्यक्ष पद पर दिलचस्प मुकाबला

Congress Organization Creation Campaign : कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत प्रदेश भर में जिला इकाइयों को नए सिरे से मज़बूत करने की प्रक्रिया तेज़ हो गई है। इसी क्रम में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में भी राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने बलरामपुर जिले के लिए आब्जर्वर नियुक्त कर दिया है। महाराष्ट्र के नागपुर से वरिष्ठ कांग्रेस नेता विकास ठाकरे को बलरामपुर का आब्जर्वर बनाया गया है। वे 14 अक्टूबर से जिले का दौरा करेंगे और जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों, स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं से रायशुमारी कर अपनी रिपोर्ट आलाकमान को सौंपेंगे। एक वर्ष में ही नए अध्यक्ष की तैयारी वर्तमान में बलरामपुर जिला कांग्रेस कमेटी की कमान केपी सिंहदेव के हाथों में है। उनकी नियुक्ति को अभी एक वर्ष भी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन संगठन सृजन अभियान के तहत नए अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।पैलेस खेमे के मजबूत पकड़ वाले बलरामपुर में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव की पसन्द से जिलाध्यक्ष बनेगा यह लगभग तय माना जा रहा है। केपी सिंह देव भी उनकी ही पसन्द से जिला अध्यक्ष बने थे। लेकिन पिछले एक वर्ष में संगठन में गुटबाजी और आपसी मतभेद की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं। आरोप है कि जिला अध्यक्ष बनने के बाद सिंहदेव ने अपनी अलग टीम बना ली। कई मामलों में उन्होंने “पैलेस समर्थकों” को साथ लेकर काम नहीं किया, बल्कि हर ब्लॉक में उन्होंने अलग टीम खड़ी करने का प्रयास करते दिखे जिससे कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और ब्लॉक स्तर के नेता दूरी बना बैठे। यही कारण है कि आलाकमान अब जिले में नए नेतृत्व को लेकर मंथन कर रहा है। जिलाध्यक्ष पद के लिए बढ़ी दावेदारी जिलाध्यक्ष पद के लिए बलरामपुर में आधा दर्जन से अधिक नेताओं ने दावेदारी ठोक दी है और सभी अपने-अपने स्तर पर सक्रिय हो गए हैं। मुख्य दावेदारों में — डॉ. प्रीतम राम : दो बार के विधायक (सामरी व लुंड्रा) के रूप में लोकप्रिय चेहरा। हरिहर यादव : ब्लॉक अध्यक्ष और जिला उपाध्यक्ष रह चुके वरिष्ठ संगठनात्मक नेता। अजय गुप्ता : रामानुजगंज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष, पारिवारिक राजनीतिक विरासत। मुजस्सम नज़र : युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष, छह वर्ष युंका जिला अध्यक्ष रह चुके, युवाओं व मुस्लिम समाज में मजबूत पकड़। प्रतीक सिंह : NSUI के राष्ट्रीय सचिव और उड़ीसा प्रभारी, संगठन में लगातार सक्रिय। हरीश मिश्रा : कुसमी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, पंचायत व नगरीय निकायों में अनुभव। नीरज तिवारी : युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव, राजनीतिक परिवार से जुड़ा नाम। फैसला आब्जर्वर की रिपोर्ट पर आब्जर्वर विकास ठाकरे जिले में सभी दावेदारों से मुलाकात कर संगठन की नब्ज़ टटोलेंगे। वे ब्लॉक व बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से राय लेकर एक पैनल तैयार करेंगे और उसे एआईसीसी को भेजेंगे। नए जिला अध्यक्ष के चयन में कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ सिविल सोसायटी की राय को महत्व मिलेगा। इसी रिपोर्ट के आधार पर पार्टी आलाकमान अंतिम निर्णय लेगा कि वर्तमान अध्यक्ष को ही जिम्मेदारी जारी रखी जाए या किसी नए चेहरे को कमान सौंपी जाए। नए जिला अध्यक्ष के चयन में 50 प्रतिशत पदों पर युवाओं को अवसर देने, महिला, एसटी, एससी और ओबीसी को पर्याप्त प्रतिनिधित्व, एक व्यक्ति एक पद और एक ही पद पर दोबारा रिपीटेशन न होने जैसे बातों को ध्यान में रखा जाना है। युवा बनाम वरिष्ठ, दिलचस्प मुकाबला इस बार अध्यक्ष पद की दौड़ में युवा नेताओं और वरिष्ठ चेहरों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। वरिष्ठों के पास संगठनात्मक अनुभव है, तो युवा नेता नई ऊर्जा और सामाजिक समीकरण का दावा कर रहे हैं। बलरामपुर-रामानुजगंज क्षेत्र राजनीतिक दृष्टि से प्रदेश कांग्रेस के लिए अहम माना जाता है। ऐसे में आलाकमान किसे ज़िम्मेदारी सौंपता है, इस पर पूरे प्रदेश की नज़रें टिकी हुई हैं।

Congress Organization Creation Campaign : कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत प्रदेश भर में जिला इकाइयों को नए सिरे से मज़बूत करने की प्रक्रिया तेज़ हो गई है। इसी क्रम में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में भी राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने बलरामपुर जिले के लिए आब्जर्वर नियुक्त कर दिया है। महाराष्ट्र के नागपुर से वरिष्ठ कांग्रेस नेता विकास ठाकरे को बलरामपुर का आब्जर्वर बनाया गया है। वे 14 अक्टूबर से जिले का दौरा करेंगे और जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों, स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं से रायशुमारी कर अपनी रिपोर्ट आलाकमान को सौंपेंगे।

ads

एक वर्ष में ही नए अध्यक्ष की तैयारी

वर्तमान में बलरामपुर जिला कांग्रेस कमेटी की कमान केपी सिंहदेव के हाथों में है। उनकी नियुक्ति को अभी एक वर्ष भी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन संगठन सृजन अभियान के तहत नए अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।पैलेस खेमे के मजबूत पकड़ वाले बलरामपुर में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव की पसन्द से जिलाध्यक्ष बनेगा यह लगभग तय माना जा रहा है। केपी सिंह देव भी उनकी ही पसन्द से जिला अध्यक्ष बने थे।

Adst

लेकिन पिछले एक वर्ष में संगठन में गुटबाजी और आपसी मतभेद की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं। आरोप है कि जिला अध्यक्ष बनने के बाद सिंहदेव ने अपनी अलग टीम बना ली। कई मामलों में उन्होंने “पैलेस समर्थकों” को साथ लेकर काम नहीं किया, बल्कि हर ब्लॉक में उन्होंने अलग टीम खड़ी करने का प्रयास करते दिखे जिससे कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और ब्लॉक स्तर के नेता दूरी बना बैठे। यही कारण है कि आलाकमान अब जिले में नए नेतृत्व को लेकर मंथन कर रहा है।

जिलाध्यक्ष पद के लिए बढ़ी दावेदारी

जिलाध्यक्ष पद के लिए बलरामपुर में आधा दर्जन से अधिक नेताओं ने दावेदारी ठोक दी है और सभी अपने-अपने स्तर पर सक्रिय हो गए हैं।

मुख्य दावेदारों में —

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबर

Adst

डॉ. प्रीतम राम : दो बार के विधायक (सामरी व लुंड्रा) के रूप में लोकप्रिय चेहरा।

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबर

हरिहर यादव : ब्लॉक अध्यक्ष और जिला उपाध्यक्ष रह चुके वरिष्ठ संगठनात्मक नेता।

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबर

अजय गुप्ता : रामानुजगंज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष, पारिवारिक राजनीतिक विरासत।

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबर

मुजस्सम नज़र : युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष, छह वर्ष युंका जिला अध्यक्ष रह चुके, युवाओं व मुस्लिम समाज में मजबूत पकड़।

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबर

प्रतीक सिंह : NSUI के राष्ट्रीय सचिव और उड़ीसा प्रभारी, संगठन में लगातार सक्रिय।

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबर

हरीश मिश्रा : कुसमी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, पंचायत व नगरीय निकायों में अनुभव।

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबर

नीरज तिवारी : युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव, राजनीतिक परिवार से जुड़ा नाम।

फैसला आब्जर्वर की रिपोर्ट पर

आब्जर्वर विकास ठाकरे जिले में सभी दावेदारों से मुलाकात कर संगठन की नब्ज़ टटोलेंगे। वे ब्लॉक व बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से राय लेकर एक पैनल तैयार करेंगे और उसे एआईसीसी को भेजेंगे। नए जिला अध्यक्ष के चयन में कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ सिविल सोसायटी की राय को महत्व मिलेगा। इसी रिपोर्ट के आधार पर पार्टी आलाकमान अंतिम निर्णय लेगा कि वर्तमान अध्यक्ष को ही जिम्मेदारी जारी रखी जाए या किसी नए चेहरे को कमान सौंपी जाए। नए जिला अध्यक्ष के चयन में 50 प्रतिशत पदों पर युवाओं को अवसर देने, महिला, एसटी, एससी और ओबीसी को पर्याप्त प्रतिनिधित्व, एक व्यक्ति एक पद और एक ही पद पर दोबारा रिपीटेशन न होने जैसे बातों को ध्यान में रखा जाना है।

युवा बनाम वरिष्ठ, दिलचस्प मुकाबला

इस बार अध्यक्ष पद की दौड़ में युवा नेताओं और वरिष्ठ चेहरों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। वरिष्ठों के पास संगठनात्मक अनुभव है, तो युवा नेता नई ऊर्जा और सामाजिक समीकरण का दावा कर रहे हैं।
बलरामपुर-रामानुजगंज क्षेत्र राजनीतिक दृष्टि से प्रदेश कांग्रेस के लिए अहम माना जाता है। ऐसे में आलाकमान किसे ज़िम्मेदारी सौंपता है, इस पर पूरे प्रदेश की नज़रें टिकी हुई हैं।

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • झारखंड
    • राजस्थान
    • ओडिशा

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company. 

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst