Ambikapur Breaking News : तेज बारिश और बिजली गुल होने का फायदा उठाकर बाल संप्रेक्षण गृह से 11 अपचारी बालक फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

Ambikapur News : अंबिकापुर शहर के बाल संप्रेक्षण गृह से मंगलवार देर शाम एक बड़ी सुरक्षा चूक सामने आई, जब 11 अपचारी बालक खिड़की तोड़कर परिसर से फरार हो गए। घटना के बाद संप्रेक्षण गृह प्रबंधन और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फरार बालकों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में सघन अभियान शुरू कर दिया।

ads

ads

जानकारी के अनुसार, देर शाम तेज बारिश और बिजली गुल होने की स्थिति का फायदा उठाते हुए अपचारी बालकों ने पहले संप्रेक्षण गृह की खिड़की तोड़ी और फिर पीछे की दीवार फांदकर परिसर से बाहर निकल गए। बताया जा रहा है कि मुख्य द्वार पर दो सुरक्षाकर्मी तैनात थे, लेकिन घटना पीछे के हिस्से से होने के कारण किसी को भनक नहीं लग सकी।

11 अपचारी बालकों के एक साथ फरार होने की सूचना मिलते ही संप्रेक्षण गृह प्रबंधन के साथ-साथ जिला प्रशासन में भी अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तत्काल आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी फरार बालकों का जल्द पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

यह पहली बार नहीं है जब बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में आई हो। इससे पहले भी यहां से अपचारी बालकों के भागने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बार-बार ऐसी घटनाओं के बावजूद सुरक्षा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जाने पर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा व्यवस्था की खामियों को दूर नहीं किया गया तो भविष्य में और भी गंभीर घटनाएं हो सकती हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार हुए सभी 11 अपचारी बालकों की तलाश जारी है।

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.