Mahtari Vandan Portal : हर विवाहित महिला का आवेदन स्वीकार करें, सरकारी नौकरी, इनकम टैक्स की बंदिशें हटायी जाएं – वंदना राजपूत

Mahtari Vandan Portal : महतारी वंदन पोर्टल फिर से शुरू करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि सरकार पोर्टल में सभी विवाहित महिलाओं को आवेदन करने का मौका दें। महतारी वंदन का पोर्टल तो नैतिक रूप से सरकार को बंद ही नही करना था। फिर से पोर्टल को चालू कर रहे है, तो अब की बार हर महिलाओ को इसमें आवेदन करने की छूट देना चाहिये। हर विवाहित महिला को महतारी वंदन का लाभ मिलना चाहिये। सरकारी नौकरी, इनकम टैक्स की, ये जो बंदिशें लगायी गयी थी, उसको हटाया जाना चाहिये।

ads

प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार समर्पित नक्सलियों को मौका दे रहे है, 1000 रू. महीना लेने का, तो फिर जो महिलाओं को चुनाव में वायदा किया था उनको क्यों वंचित कर रहे है? अभी महतारी वंदन में केवाईसी के नाम से लगभग 5 लाख महिलाओं का नाम काट दिया गया। अभी भी 20 लाख महिलाओं का केवाईसी नहीं हो पाया है, तो नये सिरे से आवेदन मंगा रहे और पुराने केवाईसी के नाम से नाम काट रहे है वह बंद किया जाना चाहिये।

ads

वंदना राजपूत ने कहा कि चुनाव के समय भाजपा का वादा था कि सभी प्रत्येक विवाहित महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिलेगा। लेकिन जैसे ही सरकार बनती है वैसे ही विभिन्न तरह के नियम कानून ले आते हैं। प्रदेश में लगभग डेढ़ करोड़ महिलाएं विवाहित होंगी, उसमें से करीबन 1 करोड़ महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिलना था।

उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के प्रथम चरण में सरकार दावा करती थी कि 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है लेकिन लगातार ई केवाईसी के नाम पर महिलाओं का नाम काटने का प्रक्रिया चल रहा है लेकिन पिछले 2 साल में एक बार भी पात्र महिलाओं से महतारी वंदन योजना में नाम जोड़ने के लिए आवेदन नहीं मंगा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के सरकार झूठ के पुलिंदों से बनी है।

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.