Korea Triple Murder Case : कोरिया ट्रिपल मर्डर केस की CBI जांच को मंजूरी, भाजपा नेता समेत तीन लोगों को जिंदा जलाने के मामले में बड़ा फैसला

Korea Triple Murder Case : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोरिया ट्रिपल मर्डर केस की जांच अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) करेगी। राज्य सरकार के गृह विभाग ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम, 1946 की धारा-6 के तहत सोनहत थाने में दर्ज दो आपराधिक मामलों की जांच के लिए सीबीआई को पूरे छत्तीसगढ़ में अधिकार क्षेत्र प्रदान करने की सहमति दे दी है। इसके साथ ही प्रदेश के सबसे चर्चित हत्याकांडों में शामिल इस मामले की जांच अब केंद्रीय एजेंसी के हाथों में होगी।

ads

यह मामला 16 जून 2026 की रात कोरिया जिले के सोनहत थाना क्षेत्र के नगोई गांव का है, जहां फॉर्च्यूनर कार में भाजपा नेता भरत सिंह लल्ला सहित तीन लोगों को जिंदा जला दिया गया था। इस दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था। कार में आग लगने के बाद तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। जबकि 2 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद हत्या, साजिश और अन्य गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस जांच शुरू की गई थी, लेकिन शुरुआत से ही मामले की निष्पक्ष जांच को लेकर सवाल उठते रहे।

Adst

घटना के बाद मृतकों के परिजनों, स्थानीय लोगों, विभिन्न सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों ने लगातार सीबीआई जांच की मांग की थी। उनका कहना था कि मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जानी चाहिए, ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सके और दोषियों को कानून के मुताबिक सजा मिले।

गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सोनहत थाना के अपराध क्रमांक 65/2026 और 66/2026 की जांच अब सीबीआई करेगी। इन मामलों में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न गंभीर धाराएं लगाई गई हैं।

सीबीआई अब स्थानीय पुलिस से केस डायरी, दस्तावेज, फॉरेंसिक रिपोर्ट, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और अन्य रिकॉर्ड अपने कब्जे में लेकर नए सिरे से जांच शुरू करेगी। एजेंसी जरूरत पड़ने पर गवाहों, संदिग्धों और संबंधित अधिकारियों से पूछताछ भी करेगी। मामले में अबतक 9 नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

प्रदेश में लंबे समय से चर्चा का विषय बने इस ट्रिपल मर्डर केस में सीबीआई जांच की मंजूरी को बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है। अब उम्मीद की जा रही है कि केंद्रीय एजेंसी की जांच से इस सनसनीखेज हत्याकांड के पीछे की पूरी साजिश, घटनाक्रम और जिम्मेदार लोगों की भूमिका से पर्दा उठ सकेगा।

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.