CG Police Transfer : छत्तीसगढ़ सरकार ने सोमवार को राज्य पुलिस सेवा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक और समकक्ष संवर्ग के कुल 92 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस व्यापक तबादला सूची में सरगुजा संभाग भी प्रमुख रूप से शामिल रहा। सरगुजा जिले में रितेश चौधरी को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि अमोलक सिंह ढिल्लो को जिला एएसपी से स्थानांतरित कर विशेष शाखा, सरगुजा भेजा गया है। वहीं ईश्वर प्रसाद त्रिवेदी का तबादला विशेष शाखा, सरगुजा से बिलासपुर जोनल विशेष शाखा किया गया है। इसके अलावा सीतापुर के एसडीओपी राजेंद्र मंडावी को ओड़गी (सूरजपुर) भेजा गया है। सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।

देखें सूची

























