Sarpanch Victory : सरपंचों के आंदोलन के बीच बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई, जनपद पंचायत अंबिकापुर के प्रभारी सीईओ सेंगर कार्यमुक्त

Sarpanch Victory : जनपद पंचायत अंबिकापुर के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) आर.एस. सेंगर को शुक्रवार को कार्यमुक्त कर दिया गया। कलेक्टर एवं जिला पंचायत सरगुजा द्वारा जारी आदेश के तहत उन्हें शासन के पूर्व आदेश के अनुरूप जनपद पंचायत रामानुजनगर, जिला सूरजपुर में पदस्थापना के लिए रिलीव किया गया है। वहीं, जिला पंचायत सरगुजा के सहायक परियोजना अधिकारी कुबेर सिंह उरेती को आगामी आदेश तक जनपद पंचायत अंबिकापुर के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब कुछ दिन पहले ही जिले भर के सरपंचों ने आर.एस. सेंगर को हटाने की मांग को लेकर बड़ा आंदोलन छेड़ दिया था। कलेक्टर ने जारी किया कार्यमुक्ति आदेश कार्यालय कलेक्टर (जिला पंचायत) सरगुजा से जारी आदेश क्रमांक 3556 के अनुसार, छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास विभाग द्वारा 30 जून 2026 को जारी स्थानांतरण आदेश के पालन में आर.एस. सेंगर को जनपद पंचायत अंबिकापुर से कार्यमुक्त करते हुए जनपद पंचायत रामानुजनगर, जिला सूरजपुर के लिए रवाना किया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। कुबेर सिंह उरेती को मिला प्रभार आदेश में जिला पंचायत सरगुजा के सहायक परियोजना अधिकारी कुबेर सिंह उरेती को आगामी आदेश तक जनपद पंचायत अंबिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का समस्त प्रभार तत्काल प्रभाव से सौंपा गया है, ताकि प्रशासनिक कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए। सरपंच संघ ने खोला था मोर्चा गौरतलब है कि पिछले दिनों जिला सरपंच संघ ने आर.एस. सेंगर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। जिले भर के बड़ी संख्या में सरपंच अंबिकापुर पहुंचे थे और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर उन्हें पद से हटाने की मांग की थी। सरपंचों का आरोप था कि जनपद पंचायत में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं तथा जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय नहीं बन पा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि सात दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो जिलेभर में उग्र आंदोलन किया जाएगा। सरपंचों में खुशी का माहौल आर.एस. सेंगर के कार्यमुक्त होने के आदेश के बाद सरपंच संघ के सदस्यों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। कई सरपंचों ने इसे उनके आंदोलन और एकजुटता की जीत बताया। हालांकि प्रशासनिक आदेश में कार्यमुक्ति का आधार शासन का पूर्व स्थानांतरण आदेश बताया गया है, लेकिन इस घटनाक्रम को सरपंचों के हालिया आंदोलन से भी जोड़कर देखा जा रहा है। अब सभी की नजर इस बात पर रहेगी कि नए प्रभारी अधिकारी के कार्यभार संभालने के बाद जनपद पंचायत अंबिकापुर में लंबित विकास कार्यों और जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय की स्थिति में कितना सुधार आता है।

Sarpanch Victory : जनपद पंचायत अंबिकापुर के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) आर.एस. सेंगर को शुक्रवार को कार्यमुक्त कर दिया गया। कलेक्टर एवं जिला पंचायत सरगुजा द्वारा जारी आदेश के तहत उन्हें शासन के पूर्व आदेश के अनुरूप जनपद पंचायत रामानुजनगर, जिला सूरजपुर में पदस्थापना के लिए रिलीव किया गया है। वहीं, जिला पंचायत सरगुजा के सहायक परियोजना अधिकारी कुबेर सिंह उरेती को आगामी आदेश तक जनपद पंचायत अंबिकापुर के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब कुछ दिन पहले ही जिले भर के सरपंचों ने आर.एस. सेंगर को हटाने की मांग को लेकर बड़ा आंदोलन छेड़ दिया था।

ads

कलेक्टर ने जारी किया कार्यमुक्ति आदेश

कार्यालय कलेक्टर (जिला पंचायत) सरगुजा से जारी आदेश क्रमांक 3556 के अनुसार, छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास विभाग द्वारा 30 जून 2026 को जारी स्थानांतरण आदेश के पालन में आर.एस. सेंगर को जनपद पंचायत अंबिकापुर से कार्यमुक्त करते हुए जनपद पंचायत रामानुजनगर, जिला सूरजपुर के लिए रवाना किया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Adst

कुबेर सिंह उरेती को मिला प्रभार

आदेश में जिला पंचायत सरगुजा के सहायक परियोजना अधिकारी कुबेर सिंह उरेती को आगामी आदेश तक जनपद पंचायत अंबिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का समस्त प्रभार तत्काल प्रभाव से सौंपा गया है, ताकि प्रशासनिक कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए।

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबर

सरपंच संघ ने खोला था मोर्चा

गौरतलब है कि पिछले दिनों जिला सरपंच संघ ने आर.एस. सेंगर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। जिले भर के बड़ी संख्या में सरपंच अंबिकापुर पहुंचे थे और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर उन्हें पद से हटाने की मांग की थी। सरपंचों का आरोप था कि जनपद पंचायत में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं तथा जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय नहीं बन पा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि सात दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो जिलेभर में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Adst

सरपंचों में खुशी का माहौल

आर.एस. सेंगर के कार्यमुक्त होने के आदेश के बाद सरपंच संघ के सदस्यों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। कई सरपंचों ने इसे उनके आंदोलन और एकजुटता की जीत बताया। हालांकि प्रशासनिक आदेश में कार्यमुक्ति का आधार शासन का पूर्व स्थानांतरण आदेश बताया गया है, लेकिन इस घटनाक्रम को सरपंचों के हालिया आंदोलन से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

अब सभी की नजर इस बात पर रहेगी कि नए प्रभारी अधिकारी के कार्यभार संभालने के बाद जनपद पंचायत अंबिकापुर में लंबित विकास कार्यों और जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय की स्थिति में कितना सुधार आता है।

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • झारखंड
    • राजस्थान
    • ओडिशा

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst