Surguja Police Transfer : 31 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, थानों और शाखाओं में नई पदस्थापना

सरगुजा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसएसपी राजेश अग्रवाल ने 31 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला किया। कई थानों, चौकियों और शाखाओं में नई पदस्थापना।

Surguja Police Transfer : सरगुजा पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा फेरबदल किया गया है। एसएसपी राजेश अग्रवाल ने 14 सितंबर 2026 को आदेश जारी कर जिले के 31 अधिकारी-कर्मचारियों का स्थानांतरण किया है। सभी को उनके वर्तमान पदस्थापना स्थल से तत्काल प्रभाव से हटाकर अस्थाई रूप से अग्रिम आदेश तक नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश के बाद जिले के विभिन्न थानों, चौकियों, यातायात शाखा और रक्षित केंद्र में पुलिसकर्मियों की नई पदस्थापना होगी।

ads
Adst

स्थानांतरण सूची में उप निरीक्षक राजेश तिवारी, सतेन्द्र सिंह, कृष्ण कुमार यादव और रश्मि सिंह सहित सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक शामिल हैं। अधिकारियों को अलग-अलग थानों में भेजा गया है। वहीं कुछ कर्मचारियों को यातायात शाखा, रक्षित केंद्र और विभिन्न पुलिस चौकियों में पदस्थ किया गया है।

Adst

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबर

आदेश के अनुसार, उनि राजेश तिवारी को थाना दरिमा, सतेन्द्र सिंह को थाना अंबिकापुर, कृष्ण कुमार यादव को थाना बतौली और रश्मि सिंह को रक्षित केंद्र अंबिकापुर भेजा गया है।

इसके अलावा कई आरक्षकों को थाना गांधीनगर, बतौली, धौरपुर, लखनपुर, अंबिकापुर, मणीपुर सहित अन्य स्थानों पर नई जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को आदेश का तत्काल पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Adst
Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • झारखंड
    • राजस्थान
    • ओडिशा

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst