गांधीनगर पुलिस की जांच में परिजनों व गवाहों के बयानों के आधार पर कथित रूप से रोक-टोक और मानसिक प्रताड़ना के तथ्य सामने आने के बाद पुलिस ने ज्ञान प्रकाश तिवारी उर्फ ज्ञान तिवारी को गिरफ्तार किया।
गांधीनगर पुलिस की जांच में परिजनों व गवाहों के बयानों के आधार पर कथित रूप से रोक-टोक और मानसिक प्रताड़ना के तथ्य सामने आने के बाद पुलिस ने ज्ञान प्रकाश तिवारी उर्फ ज्ञान तिवारी को गिरफ्तार किया।

Ambikapur News : अंबिकापुर गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक युवती की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने ज्ञान प्रकाश तिवारी उर्फ ज्ञान तिवारी (27) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान परिजनों और गवाहों के कथित बयानों में आरोपी द्वारा मृतिका को रोक-टोक करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने के तथ्य सामने आए। पुलिस ने मामले में आरोपी के विरुद्ध धारा 108 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।


पुलिस के मुताबिक, 12 सितंबर को मृतिका का शव उसके निवास स्थान पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था। सूचना के बाद थाना गांधीनगर में मर्ग क्रमांक 85/2026, धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग कायम कर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मृतिका के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस ने मृतिका के परिजनों और अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए। पुलिस का दावा है कि बयानों में ज्ञान तिवारी द्वारा मृतिका को कथित तौर पर रोक-टोक करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी की पहचान ज्ञान प्रकाश तिवारी उर्फ ज्ञान तिवारी, पिता रामेश्वर तिवारी, 27 वर्ष, निवासी मुक्तिपारा, थाना गांधीनगर के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार, विवेचना के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर आरोपी द्वारा मृतिका को आत्महत्या के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने का कथित तथ्य सामने आया। इसके बाद थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 574/2026, धारा 108 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बताया गया मोबाइल फोन भी जब्त किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
सम्पूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक शशिकांत सिन्हा, उप निरीक्षक दिलीप दुबे, सहायक उप निरीक्षक धनंजय पाठक, आरक्षक राहुल सिंह, रमन मंडल, अरविन्द उपाध्याय, ऋषभ सिंह, अमरेश सिंह और घनश्याम देवांगन की सक्रिय भूमिका रही।



© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company.
Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.
