Ambikapur News : बदहाल सड़कों और सफाई व्यवस्था पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

अंबिकापुर में बदहाल सड़कों, उड़ती धूल, सफाई व्यवस्था और बंद स्ट्रीट लाइट को लेकर नेता प्रतिपक्ष शाफी अहमद के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षद दल ने निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। प्लेसमेंट कर्मचारियों के बकाया वेतन भुगतान की भी मांग की।

Ambikapur News : नवरात्र, दशहरा और दीपावली जैसे प्रमुख त्योहारों के बीच अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र में बदहाल सड़कों, उड़ती धूल, सफाई व्यवस्था में लापरवाही और बंद स्ट्रीट लाइट को लेकर कांग्रेस पार्षद दल ने निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। निगम में नेता प्रतिपक्ष शाफी अहमद के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षदों ने निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर शहर की बुनियादी सुविधाओं में तत्काल सुधार की मांग की। इस दौरान प्लेसमेंट कर्मचारियों को पिछले तीन से चार माह से वेतन नहीं मिलने का मुद्दा भी उठाया गया।

ads

बदहाल सड़कें और उड़ती धूल बनी परेशानी

कांग्रेस पार्षद दल ने ज्ञापन में कहा कि शहर की मुख्य सड़कों के साथ अंदरूनी सड़कों की स्थिति भी खराब है। बरसात के दौरान सड़कों के गड्ढे भरने के लिए डाला गया मलबा अब वाहनों की आवाजाही से धूल का कारण बन रहा है। इससे आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस नेताओं ने धूल के कारण एलर्जी और फेफड़ों से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ने की आशंका जताते हुए सड़कों की मरम्मत और नियमित पानी छिड़काव की मांग की।

Adst

नेता प्रतिपक्ष शाफी अहमद ने कहा कि त्योहारों के दौरान बाजारों और धार्मिक स्थलों पर लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे समय में खराब सड़कें, गंदगी और बंद स्ट्रीट लाइट आम नागरिकों की परेशानी बढ़ा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर में पिछले करीब एक वर्ष से सफाई व्यवस्था प्रभावित है।

48 घंटे में स्ट्रीट लाइट चालू करने की मांग

कांग्रेस पार्षद दल ने शहर में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट को 48 घंटे के भीतर चालू कराने की मांग की। नेताओं का कहना है कि अंधेरे के कारण दुर्घटनाओं और आपराधिक घटनाओं की आशंका बनी रहती है। त्योहारों को देखते हुए धार्मिक स्थलों और दुर्गा पूजा पंडालों के आसपास विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी की गई।

ज्ञापन में जिन सड़कों के डामरीकरण की स्वीकृति मिल चुकी है, उनका निर्माण दशहरा से पहले पूरा कराने की मांग रखी गई। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-43 पर अंबेडकर चौक से दरिमा मोड़ तक नियमित पानी का छिड़काव कराने की मांग की गई, ताकि उड़ती धूल से लोगों को राहत मिल सके।

Adst

प्लेसमेंट कर्मचारियों के वेतन का मुद्दा भी उठाया

कांग्रेस पार्षद दल ने नगर निगम के प्लेसमेंट कर्मचारियों को पिछले तीन से चार माह से वेतन नहीं मिलने का मामला भी आयुक्त के सामने रखा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि त्योहारों के समय कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने से उनके सामने आर्थिक परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। उन्होंने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए कर्मचारियों के बकाया वेतन का तत्काल भुगतान करने की मांग की।

कांग्रेस पार्षद दल ने निगम प्रशासन से सड़कों की मरम्मत, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने, स्ट्रीट लाइट चालू कराने, धूल नियंत्रण के लिए पानी का छिड़काव और कर्मचारियों के वेतन भुगतान सहित सभी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की। इस दौरान कांग्रेस पार्षद पापिन्दर सिंह, कलीम अंसारी, बल्केश्वर तिर्की, मोहम्मद बाबर, शुभम जायसवाल और राजेश पैकरा के साथ कांग्रेस नेता राजेन्द्र बहादुर सिंह, संजय सिंह, दिलीप धर और मोहम्मद आरिफ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • झारखंड
    • राजस्थान
    • ओडिशा

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company. 

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst