Indore Fire Akhand Jyoti: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक दुखद अग्निकांड में प्रमुख कार शोरूम के मालिक और कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल की मौत हो गई। गुरुवार सुबह तीन मंजिला वाणिज्यिक-सह-आवासीय इमारत के पेंटहाउस (शीर्ष मंजिल) में भीषण आग लग गई। पुलिस ने शुरुआती जांच में आग लगने का कारण घर के देवस्थान में जल रहे ‘अखंड ज्योति’ वाले दीपक को बताया है।
लसूड़िया थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह लगभग 5 बजे यह हादसा हुआ। पुलिस इंस्पेक्टर नीतू सिंह ने बताया कि भवन के निचले फ्लोर पर कार निर्माता कंपनी का शोरूम है, जबकि तीसरी मंजिल पर बने पेंटहाउस में शोरूम के मालिक प्रवेश अग्रवाल अपने परिवार के साथ रहते थे।
अग्निकांड के वक्त प्रवेश अग्रवाल, उनकी पत्नी और दो नाबालिग बेटियां घर में सो रही थीं। आग लगने के बाद पूरे घर में धुआं भर गया, जिससे परिवार का दम घुटने लगा। पहली नजर में ऐसा लग रहा है कि प्रवेश अग्रवाल की मौत दम घुटने से हुई है। उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
अग्निशमन विभाग के ASI सुशील कुमार दुबे ने बताया कि सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि पेंटहाउस में धुआं बाहर निकलने का पर्याप्त स्थान नहीं था, जिसके कारण प्रवेश अग्रवाल दम घुटने से बेसुध हो गए थे। हालांकि, उन्होंने बेसुध होने से पहले अपनी दोनों बेटियों को घर से बाहर निकालने की भरसक कोशिश की थी।
पुलिस इंस्पेक्टर नीतू सिंह ने बताया कि प्रवेश अग्रवाल की बड़ी बेटी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उसकी हालत पर निगरानी रख रहे हैं। परिवार के बाकी दो सदस्य सुरक्षित हैं।
प्रवेश अग्रवाल कांग्रेस पार्टी से भी जुड़े हुए थे। उनके निधन पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ और पार्टी के अन्य नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। पुलिस फिलहाल अग्निकांड के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है। गनीमत रही कि इस आगजनी में निचली मंजिल पर रखी गाड़ियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
Read More : Gen Z Protests Peru: पेरू में 30 दिन की इमरजेंसी, युवा विरोध को दबाने की कोशिश?
GT vs KKR : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 25वां मुकाबला अहमदाबाद के भव्य…
Trump vs NATO: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐतिहासिक घोषणा करते हुए कहा है…
Women Reservation Bill : संसद के विशेष सत्र का दूसरा शुक्रवार भारतीय संसदीय इतिहास में…
Women Reservation Bill : लोकसभा में शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026 की शाम भारतीय संसदीय इतिहास…
Women Reservation Bill : भारतीय संसदीय इतिहास में एक बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला…
Unnao Suicide Case : उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक दिल दहला देने वाली…
This website uses cookies.