ताज़ा खबर

इंस्टाग्राम रील को लेकर हुआ विवाद, पति ने पत्नी की ली जान, राजपुर क्षेत्र में दर्दनाक घटना

Balrampur News : सोशल मीडिया की आभासी दुनिया ने एक और परिवार को तोड़ दिया। जिले के थाना राजपुर अंतर्गत पुलिस चौकी बरियों क्षेत्र के ग्राम अखोराखुर्द (जवाखाड़) में पति-पत्नी के बीच इंस्टाग्राम रील बनाने को लेकर हुआ विवाद मौत का कारण बन गया। बुधवार दोपहर 28 वर्षीय युवक ने अपनी पत्नी की छाती में चाकू घोंपकर उसकी जान ले ली। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी कुन्दन राम पिता मोतीराम, जाति पहाड़ी कोरवा, निवासी ग्राम अखोराखुर्द ने अपनी पत्नी किरन (लगभग 25 वर्ष) की हत्या कर दी। घटना की सूचना उसी गांव के हिरनराम पहाड़ी कोरवा ने चौकी बरियों पहुंचकर पुलिस को दी। उसने बताया कि दोपहर करीब 11.30 बजे कुन्दन उसके घर आया और घबराते हुए बोला कि उसकी पत्नी के सीने में चाकू लग गया है। जब हिरनराम अपने साथी के साथ कुन्दन के घर पहुंचा, तो किरन कमरे के अंदर बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ी थी। उसके छाती में गहरा घाव था और आसपास खून फैला हुआ था।

पूछताछ में आरोपी कुन्दन ने बताया कि उसकी पत्नी इंस्टाग्राम पर रील बनाकर डालती रहती थी, जिससे वह नाराज रहता था। इस बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार शाम भी इसी को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसने घर की बिजली तार काट दी थी। बुधवार सुबह किरन तार जोड़ने की जिद करने लगी और सब्जी काटने वाला चाकू उठाकर धमकाने लगी। कुन्दन के अनुसार, उसने झगड़े के दौरान पत्नी को पैर से धक्का मारा, जिससे चाकू उसके सीने में घुस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रविन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद धारा 103 (1) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

प्रकरण की विवेचना में प्रधान आरक्षक प्रदीप यादव, विजय गुप्ता, आरक्षक जगनाथ केराम और महिला आरक्षक सरिता सिंह का विशेष योगदान रहा। ग्रामीण क्षेत्र में इस घटना से स्तब्धता का माहौल है।

thetarget365

Recent Posts

GT vs KKR : शुभमन गिल के तूफान में उड़ी केकेआर, गुजरात टाइटंस की लगातार तीसरी जीत

GT vs KKR :  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 25वां मुकाबला अहमदाबाद के भव्य…

5 hours ago

Trump vs NATO: “बेकार और कागजी शेर”, होर्मुज स्ट्रेट खुलते ही ट्रंप ने पुराने सहयोगियों की कर दी सरेआम बेइज्जती!

Trump vs NATO: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐतिहासिक घोषणा करते हुए कहा है…

5 hours ago

Women Reservation Bill : 11 साल का रिकॉर्ड टूटा; आखिर कैसे ‘विशेष बहुमत’ के चक्रव्यूह में फंसी सरकार?

Women Reservation Bill :  संसद के विशेष सत्र का दूसरा शुक्रवार भारतीय संसदीय इतिहास में…

6 hours ago

Women Reservation Bill : महिला आरक्षण बिल फेल होने के बाद सरकार के पास बचे 5 रास्ते, देखें विश्लेषण!

Women Reservation Bill :  लोकसभा में शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026 की शाम भारतीय संसदीय इतिहास…

6 hours ago

Women Reservation Bill : “आरक्षण तो बहाना था, निशाना कुछ और”, महिला आरक्षण बिल गिरने पर राहुल गांधी का बड़ा हमला!

Women Reservation Bill : भारतीय संसदीय इतिहास में एक बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला…

7 hours ago

This website uses cookies.