धर्म

Aaj Ka Rashifal: कौन सी राशि पाएगी धन, किसे मिलेगा उपहार, रहस्य खुलेंगे आज

Aaj Ka Rashifal (Today’s Horoscope) 25 November 2025: आज मार्गशीर्ष मास के शुक्लपक्ष की पंचमी तिथि पर चंद्रमा मकर राशि में है, जिसके कारण आज कर्क और मकर जैसी राशियों के लिए दिन बेहद शुभ रहने वाला है. आज इन राशियों को करियर-कारोबार और कामकाज में अनुकूलता बनी रहेगी. घर और बाहर दोनों जगह स्वजनों का सहयोग और समर्थन​ मिलेगा, वहीं मेष और मिथुन जैसी राशियों के लिए दिन थोड़ा कठिनाई लिए रहने वाला है. आज किन बातों का ध्यान रखकर आप अपने दिन को शुभ और बेहतर बना सकते हैं और कैसा रहने वाला है आपका दिन, जानने के लिए पढ़ें 25 नवंबर 2025, मंगलवार का पूरा राशिफल.

मेष (Aries)

चंद्रमा राशि बदलकर आज 25 नवंबर, 2025 मंगलवार को मकर राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दसवें भाव में होगी. परिवार से आप खुशी और संतोष प्राप्त कर सकेंगे. आज आप मित्रों और सगे-सम्बंधियों से घिरे रहेंगे. काम या बिजनेस के लिए बाहर जाने की संभावना है. आगामी यात्रा लाभदायक रहेगी. बिजनेस में आप पैसे के साथ-साथ मान-सम्मान भी प्राप्त कर सकेंगे. नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है. हालांकि आज दुर्घटना का योग है, संभलकर रहें. वाहन धीरे चलाएं. काम का बोझ अधिक रहेगा. दोपहर के बाद किसी बात की चिंता हो सकती है.

वृषभ (Taurus)

चंद्रमा राशि बदलकर आज 25 नवंबर, 2025 मंगलवार को मकर राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति नवें भाव में होगी. आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा. व्यापारी अपने व्यापार में धन लगाकर नए काम का प्रारंभ कर सकेंगे और भविष्य के लिए योजना भी बना पाएंगे. विदेश से व्यापार कर रहे हैं, तो लाभ की उम्मीद की जा सकती है. नौकरी में कोई नया और मनपसंद काम मिलने से आपको खुशी होगी. किसी धार्मिक स्थल की यात्रा से सात्विकता में वृद्धि होगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. दोपहर के बाद कार्यभार आज कुछ अधिक रहेगा. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे.

मिथुन (Gemini)

चंद्रमा राशि बदलकर आज 25 नवंबर, 2025 मंगलवार को मकर राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति आठवें भाव में होगी. आपको स्वभाव की उग्रता पर अंकुश रखना चाहिए. गलत विचार रखने से नुकसान हो सकता है. अधिक खर्च होने से आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा. घर में परिजनों के साथ तथा ऑफिस के लोगों के साथ मतभेद होने से आप खिन्नता का अनुभव करेंगे. जो व्यक्ति बीमार है, किसी नई उपचार पद्धति या ऑपरेशन के बारे में आज विचार नहीं करना चाहिए. आप धार्मिक प्रवृत्तियों से शांति प्राप्त कर सकेंगे. व्यवसाय के लिए दिन सामान्य है. किसी बड़े निवेश से आपको बचना चाहिए.

कर्क (Cancer)

चंद्रमा राशि बदलकर आज 25 नवंबर, 2025 मंगलवार को मकर राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति सातवें भाव में होगी. आज का दिन सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए लाभदायक साबित होगा. मौज-शौक के साधन, उत्तम आभूषण और वाहन की खरीदारी करेंगे. मनोरंजन में समय गुजरेगा. किसी नए व्यक्ति के साथ रोमांचित मुलाकात से सुख का अनुभव होगा. दांपत्यजीवन में प्रेम की अनुभूति होगी. प्रेम जीवन में भी आप सकारात्मक बने रहेंगे. व्यवसाय में भागीदारी से लाभ होगा. कार्यस्थल पर आपका काम समय पर पूरा होने से मन में उत्साह रहेगा. कहीं बाहर जाना हो सकता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा है.

सिंह (Leo)

चंद्रमा राशि बदलकर आज 25 नवंबर, 2025 मंगलवार को मकर राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति छठे भाव में होगी. आपको मन में उदासीनता और भय का अनुभव होगा. हालांकि घर में सुख- शांति बनी रहेगी. आपकी दिनचर्या अस्त-व्यस्त होगी. परिश्रम करने में आप पीछे नहीं रहेंगे, परंतु उच्च अधिकारियों के साथ अधिक विवाद या चर्चा में नहीं पड़ें. ऑफिस में टारगेट पूरा करने में दिक्कत हो सकती है. व्यापार बढ़ाने की किसी योजना पर अभी काम नहीं करें. आपको धैर्य के साथ दिन गुजारना चाहिए. स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मध्यम फलदायी है. खान-पान में लापरवाही से बचें.

कन्या (virgo)

चंद्रमा राशि बदलकर आज 25 नवंबर, 2025 मंगलवार को मकर राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पांचवें भाव में होगी. आज आपको चिंता और भय परेशान करेगा. पेट सम्बंधी तकलीफ हो सकती है. विद्यार्थी पढ़ाई में ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे. अचानक कोई बड़ा खर्च आने की आशंका बनी रहेगी. कार्यस्थल पर आपके काम करने की गति धीमी होगी. आज आप किसी बौद्धिक चर्चा में भाग ले सकते हैं. प्रिय व्यक्ति के साथ मिलना होगा. आप किसी के प्रति आकर्षण अनुभव करेंगे. शेयर बाजार में निवेश से बचें.

तुला (Libra)

चंद्रमा राशि बदलकर आज 25 नवंबर, 2025 मंगलवार को मकर राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति चौथे भाव में होगी. आज आपको सावधान रहने की जरूरत है. लगातार सोचने के कारण आपकी मानसिक स्थिति कमजोर रहेगी. घर में माता और स्त्रीवर्ग की चिंता हो सकती है. आज यात्रा करने से बचना आपके हित में होगा. भोजन और नींद समय पर नहीं मिलने के कारण अस्वस्थता का अनुभव करेंगे. पैतृक संपत्ति के विषय में सावधानीपूर्वक आगे बढ़ना चाहिए. सरकारी काम में लापरवाही ना करें. व्यवसाय में अतिरिक्त मेहनत करना होगी.

वृश्चिक (Scorpio)

चंद्रमा राशि बदलकर आज 25 नवंबर, 2025 मंगलवार को मकर राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति तीसरे भाव में होगी. आज पूरे दिन आप प्रसन्न रहेंगे. किसी नए काम की शुरुआत कर पाएंगे. अधिकारियों के साथ किसी महत्वपूर्ण मामले पर चर्चा होगी. ऑफिस में कोई नया काम भी शुरू हो सकता है. साथियों से सुख एवं आनंद की प्राप्ति होगी. मित्रों और स्वजनों से भेंट हो सकती है. किसी भी काम में आज आपको सफलता मिलेगी. आर्थिक लाभ एवं भाग्यवृद्धि के योग हैं. भाई-बहनों से लाभ होगा. विरोधियों पर विजय मिलेगी. छोटी यात्रा की संभावना है.

धनु (Sagittarius)

चंद्रमा राशि बदलकर आज 25 नवंबर, 2025 मंगलवार को मकर राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दूसरे भाव में होगी. आपका आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा. पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद या मनमुटाव होने की संभावना है. अपने प्रिय के विचारों को महत्व नहीं देने के कारण संबंधों में खिंचाव महूसस कर सकते हैं. आज आपका मनोबल दृढ़ नहीं होने के कारण निर्णय लेने में तकलीफ होगी. नौकरीपेशा लोगों को केवल अपने काम पर ध्यान देना चाहिए. व्यवसाय में आज आपको कोई महत्त्वपूर्ण निर्णय नहीं लेना चाहिए. गलत जगह खर्च करके या अत्यधिक काम के कारण मन में बेचैनी का अनुभव होगा. वित्तीय मोर्चे पर आज का दिन बहुत सामान्य है. स्वास्थ्य की अनदेखी ना करें.

मकर (Capricorn)

चंद्रमा राशि बदलकर आज 25 नवंबर, 2025 मंगलवार को मकर राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पहले भाव में होगी. आज आपका दिन भक्तिमय रहेगा. पूजा-पाठ में समय व्यतीत करेंगे. आपके सभी काम अच्छी तरह पूरे होंगे. मित्रों और सगे- सम्बंधियों से आपको उपहार मिल सकता है. आपका तन-मन आनंद और उत्साह से भरपूर रहेगा. नौकरी व्यवसाय में आप प्रगति और सफलता प्राप्त कर सकेंगे. आज कार्यस्थल पर आप अपना काम पूरा करके अधिकारियों की प्रशंसा का पात्र बनेंगे. वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा. जीवनसाथी के साथ चल रहा पुराना विवाद दूर हो सकेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा है.

कुंभ (Aquarius)

चंद्रमा राशि बदलकर आज 25 नवंबर, 2025 मंगलवार को मकर राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति बारहवें भाव में होगी. आपको आज किसी का पक्ष नहीं लेना चाहिए, अन्यथा आप पर पक्षपाती होने का आरोप लग सकता है. किसी के साथ पैसे के लेन-देन नहीं करने की सलाह दी जाती है. खर्च बढ़ सकता है. स्वजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है. आज किसी का भला करने के चक्कर में स्वयं किसी कठिनाई में पड़ सकते हैं. क्रोध को अंकुश में रखना पड़ेगा अन्यथा अपमानित होने की भी संभावना है. प्रेम जीवन में सकारात्मक व्यवहार आपको अपने प्रिय के करीब लेकर आएगा.

मीन (Pisces)

चंद्रमा राशि बदलकर आज 25 नवंबर, 2025 मंगलवार को मकर राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति ग्यारहवें भाव में होगी. आज आप किसी समारोह में भाग ले सकेंगे. मित्रों और स्वजनों से मिलकर आपको खुशी होगी. किसी रमणीय स्थान पर जाने की भी संभावना है. कोई अच्छा समाचार मिल सकता है. पत्नी और संतान से भी लाभ हो सकता है. अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है. आज का दिन खरीदारी करने के लिए उत्तम है. व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभप्रद है. हालांकि निवेश को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करें.

Read More: Aaj Ka Rashifal: मिथुन को वाहन सुख, मीन को कारोबार लाभ, जानें सभी राशियों का फल

Thetarget365

Recent Posts

Chhattisgarh ED Raids : छत्तीसगढ़ में ईडी का बड़ा एक्शन, भारतमाला प्रोजेक्ट और शराब घोटाले में ताबड़तोड़ छापेमारी

Chhattisgarh ED Raids : छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों का शिकंजा कसता…

14 minutes ago

Women Reservation Bill : विधानसभा में 33% महिला आरक्षण पर शासकीय संकल्प होगा पेश, सत्ता-विपक्ष में तीखी बहस

Women Reservation Bill : छत्तीसगढ़ विधानसभा के एकदिवसीय विशेष सत्र में आज महिला सशक्तिकरण और…

20 minutes ago

Sitapur Gang Rape Case : 6 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी शामिल

Sitapur Gang Rape Case : सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में सामने आए सामूहिक…

23 minutes ago

Chhindwara Wedding Drama : छिंदवाड़ा में वरमाला के बीच अचानक पहुंचा प्रेमी, फिर दुल्हन ने जो किया दंग रह जाएंगे

Chhindwara Wedding Drama : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से एक हैरान कर देने वाला…

25 minutes ago

Success Story : पलाश फूल से बढ़ती आजीविका और समृद्धि

Success Story : पलाश (टेसू या ढाक) का फूल न केवल प्राकृतिक सुंदरता का प्रतीक…

3 hours ago

अंबिकापुर में एक्सपायरी सामान पर बड़ी कार्रवाई, 2 लाख से अधिक का माल जब्त

Ambikapur News : अंबिकापुर में आम लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ…

3 hours ago

This website uses cookies.