Aaj Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal (Today’s Horoscope) 16 April 2026: आज वैशाख मास के कृष्णपक्ष की चतुर्दशी तिथि पर चंद्रमा मीन राशि में स्थित है, जिसके कारण आज मिथुन, कन्या, मकर और मीन राशि के लिए पूरा दिन गुडलक लिए हुए है. आज इन राशियों को घर और बाहर दोनों जगह लोगों से सुख-सहयोग की प्राप्ति होगी. वहीं मेष, सिंह, धनु और कुंभ राशि के जातकों को अपनी सेहत और संबंधों को लेकर बहुत सावधान रहना होगा. आज आप किन बातों का ध्यान रखकर अपने दिन को शुभ, सफल और लाभप्रद बना सकते हैं, जानने के लिए पढ़ें 16 अप्रैल 2026, गुरुवार का पूरा राशिफल.
चंद्रमा आज 16 अप्रैल, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मीन राशि में है. यह आपकी राशि से बारहवें भाव में होगा. बुखार, सर्दी या कफ जैसी समस्याएं हो सकती है, इसलिए बाहर जाने से बचें. मन में नकारात्मक विचारों के कारण आपका ध्यान किसी काम में नहीं लगेगा. अधिक खर्च की संभावना रहेगी. आपको इस बात का ध्यान रखना पड़ेगा कि आप कहीं गलत प्रलोभनों में न फंस जाएं. जमीन और मकान से संबंधित दस्तावेज के काम आज ना ही करें. मां के स्वास्थ्य की में चिंता रहेगी. सही निर्णय नहीं ले पाएंगे. दोपहर के बाद स्थिति आपके अनुकूल होने लगेगी. हालांकि इस दौरान जल्दबाजी में कोई काम नहीं करें.
चंद्रमा आज 16 अप्रैल, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मीन राशि में है. यह आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में होगा. व्यापार में वृद्धि होने के साथ सौदे लाभदायक साबित होंगे. आय के साधनों में वृद्धि होगी. नौकरीपेशा लोगों के काम या प्रोजेक्ट में बदलाव हो सकता है. बुजुर्गों तथा मित्र मंडल से लाभ और सुखद क्षणों का अनुभव होगा. दांपत्यजीवन में संतोष और आनंद रहेगा. पर्यटन का आयोजन होगा. महिला वर्ग से लाभ और मान-सम्मान प्राप्त होगा. संतान से शुभ समाचार मिलेगा. आज का दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा है. हालांकि लापरवाही से आपको नुकसान हो सकता है.
चंद्रमा आज 16 अप्रैल, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मीन राशि में है. यह आपकी राशि से दसवें भाव में होगा. आज तन-मन से स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगे. पूरे दिन अपना काम समय पर करने की कोशिश करेंगे. ऑफिस में लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे. अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. आपकी पदोन्नति हो सकती है. लोगों के बीच आपका वर्चस्व बढ़ेगा. सरकारी कामकाज में सफलता प्राप्त कर सकेंगे. व्यापार बढ़ाने की योजना पर आज काम शुरू कर सकते हैं. पारिवारिक जीवन मौज-मस्ती से भरपूर रहेगा. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय गुजार सकेंगे. आज वित्तीय लाभ होने की संभावना है.
चंद्रमा आज 16 अप्रैल, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मीन राशि में है. यह आपकी राशि से नवें भाव में होगा. आज का दिन आप धर्म, ध्यान तथा देवदर्शन में व्यतीत करेंगे. किसी तीर्थ स्थान पर जा सकते हैं. शारीरिक और मानसिक रूप से खुश रहेंगे. भाग्यवृद्धि के अवसर मिलेंगे. किसी नए कॅरियर की तलाश में है, तो आज से आप प्रयास शुरू कर सकते हैं. परिवार में भाई-बहनों के साथ आनंदपूर्वक समय गुजरेगा. विदेश यात्रा के लिए अनुकूल संयोग निर्मित होंगे. नौकरी करने वालों को लाभ मिलेगा. परिजनों के साथ समय अच्छा गुजरेगा.
चंद्रमा आज 16 अप्रैल, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मीन राशि में है. यह आपकी राशि से आठवें भाव में होगा. आज का दिन थोड़ी सी प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा. कार्यस्थल पर आप अपना टारगेट पूरा कर पाने में असमर्थ रहेंगे. व्यापार में भी नुकसान की आशंका बनी रहेगी. स्वास्थ्य के मामले में आपको विशेष ध्यान रखना होगा. बाहर खाने-पीने से बचें. बीमारी के पीछे धन खर्च होगा. नकारात्मक विचार मन पर हावी होंगे. परिवार के सदस्यों के साथ सावधानीपूर्वक व्यवहार करें. ध्यान और चिंतन से मन खुश रहेगा. नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी नहीं होने दें.
चंद्रमा आज 16 अप्रैल, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मीन राशि में है. यह आपकी राशि से सातवें भाव में होगा. आप समाज में यश, प्रतिष्ठा और ख्याति प्राप्त कर सकेंगे. किसी खास व्यक्ति से लाभ हो सकता है. सामाजिक जीवन में आनंद की अनुभूति होगी. नए परिधान तथा अलंकार खरीद सकेंगे. मित्रों से मिलना होगा और मन प्रसन्न रहेगा. उनके साथ संबंध बेहतर होंगे. यह समय भागीदारी के इच्छुक लोगों के लिए भी अच्छा है. मीटिंग के सिलसिले में बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है. जीवनसाथी के साथ रिश्ता और मजबूत होगा. किसी विशेष काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा.
चंद्रमा आज 16 अप्रैल, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मीन राशि में है. यह आपकी राशि से छठे भाव में होगा. आज नौकरी में लाभ तथा प्रगति का योग है. समय पर कार्य पूरा कर पाने के कारण अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे. सहकर्मी आपकी मदद करेंगे. पारिवारिक वातावरण सुख- शांति से भरपूर रहेगा. प्रेम जीवन में सकारात्मक परिवर्तन होगा. विरोधियों को पराजित कर सकेंगे. ननिहाल से शुभ समाचार मिलेंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आपको मानसिक खुशी का अनुभव होगा. हालांकि किसी भी काम को अति उत्साह या जल्दबाजी से ना करें. मित्रों से मिलने का कार्यक्रम बन सकता है.
चंद्रमा आज 16 अप्रैल, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मीन राशि में है. यह आपकी राशि से पांचवें भाव में होगा. साहित्य तथा कला से संबंधित काम में आपकी विशेष रुचि बढ़ेगी. आप बौद्धिक चर्चा में भाग ले सकेंगे. विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है. आर्थिक योजना अच्छी तरह पूरी करेंगे. आपके परिश्रम का उचित फल मिलेगा. संतान से भी अच्छा समाचार मिलेगा. किसी से आकर्षण का अनुभव होगा. प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी. आज जीवनसाथी के साथ चल रहा पुराना विवाद दूर होने से मन को शांति मिलेगी. व्यापार बढ़ाने के लिए नई ऊर्जा से कार्य शुरू कर सकेंगे.
चंद्रमा आज 16 अप्रैल, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मीन राशि में है. यह आपकी राशि से चौथे भाव में होगा. आज मन में उदासीनता छाई रहेगी. शरीर में ताजगी तथा मन में खुशी का अभाव रहेगा. परिजनों के साथ बातचीत में तनाव हो सकता है. आपका स्वाभिमान भंग न हो, इसका ध्यान रखें. धन हानि का योग है. जमीन तथा वाहन आदि का काम ध्यान से करें. कोर्ट-कचहरी के काम से दूर रहें. कार्यस्थल पर भी आप काम पूरा करने में दिक्कत महसूस करेंगे. आज स्वास्थ्य के मामले में धन खर्च हो सकता है. सर्दी-खांसी या हल्का बुखार होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें.
चंद्रमा आज 16 अप्रैल, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मीन राशि में है. यह आपकी राशि से तीसरे भाव में होगा. आपका आज का दिन आनंद में व्यतीत होगा. परिस्थितियां अनुकूल होने के कारण सभी काम सरलतापूर्वक संपन्न होंगे. मानसिक खुशी का भी अनुभव होगा. व्यापार में आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे. भागीदारी से लाभ होगा. सहोदरों के साथ आनंद में समय व्यतीत होगा. आज नए काम की शुरुआत कर सकेंगे. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल होने के कारण वे सफलता प्राप्त कर सकेंगे. मित्रों और स्नेहीजनों से होने वाली मुलाकात से खुशी का वातावरण रहेगा.
चंद्रमा आज 16 अप्रैल, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मीन राशि में है. यह आपकी राशि से दूसरे भाव में होगा. आपके मन में उलझन के कारण आप उचित निर्णय नहीं ले सकेंगे. स्वास्थ्य खराब हो सकता है. कार्यस्थल पर मानहानि होने की आशंका बनी रहेगी. वाणी पर नियंत्रण नहीं रहेगा. व्यर्थ की चर्चा से मतभेद या विवाद के अवसर उत्पन्न होंगे. इच्छित सफलता नहीं मिल सकेगी. गलत खर्च और आर्थिक नुकसान होने की संभावना है. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल नहीं है. कोशिश करें कि मन में नकारात्मक विचार नहीं आएं. दोपहर के बाद स्थिति में सुधार की उम्मीद रहेगी.
चंद्रमा आज 16 अप्रैल, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मीन राशि में है. यह आपकी राशि से पहले भाव में होगा. आज आप आनंद, उत्साह और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे. नए काम की शुरुआत लाभदायक साबित होगी. कार्यस्थल पर आपके काम सरलता से पूरे हो जाएंगे. व्यापारियों को लाभ की उम्मीद रहेगी. मित्रों, स्वजनों के साथ स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठाएंगे. कहीं जाने का कार्यक्रम बन सकता है. आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी. धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा. निर्धारित कार्य सफल होंगे. दांपत्यजीवन में सुख का अनुभव होगा. परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा.
Israel Lebanon ceasefire : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति और मध्य पूर्व के…
Gujarat Tragedy: गुजरात के दाहोद जिले से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई…
PBKS vs MI IPL 2026 highlights : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में…
IPL 2026 PBKS vs MI : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक सत्र में…
SDM vs MLA : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले से प्रशासनिक और राजनीतिक टकराव की एक…
Laxmi Rajwade : छत्तीसगढ़ सरकार की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती…
This website uses cookies.