छत्तीसगढ़

अभाविप ने प्राचार्य पर निर्धारित से ज्यादा शुल्क वसूली करने सहित टीसी नहीं देने का लगाया आरोप, कार्रवाई न होने पर चक्काजाम की चेतावनी

Pratappur News : नगर के नर्सरी रोड पर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुई ओपन परीक्षा में निर्धारित शुल्क से ज्यादा शुल्क वसूलने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में कार्रवाई को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् प्रतापपुर इकाई के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। जल्द कार्रवाई न होने पर चक्काजाम की भी चेतावनी दी गई है।

ज्ञापन में बताया गया है कि शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य ने अपने निजी हित साधने के लिए ओपन परीक्षा में शामिल हुए दसवीं के 66 व बारहवीं के 99 छात्रों से निर्धारित परीक्षा शुल्क लेने के साथ ही पांच सौ से एक हजार रुपए तक की अतिरिक्त वसूली की है। छात्रों द्वारा शुल्क की रसीद मांगे जाने पर प्राचार्य ने बाद में देने की बात कही थी। पर परीक्षा के तीन माह बीत जाने के बाद भी प्राचार्य ने अभी तक किसी भी छात्र को रसीद नहीं दी है।

प्राचार्य द्वारा शुल्क की रसीद न देना यह साबित करता है कि प्राचार्य ने शासन द्वारा तय किए गए निर्धारित शुल्क से ज्यादा की वसूली कर छात्रों के साथ धोखाधड़ी करने का कृत्य किया है। जो एक गंभीर मामला है। अभाविप इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता है। मामले को लेकर अभाविप के नगर मंत्री रिंकू नाविक ने कहा कि हमारा छात्र संगठन सदैव से ही छात्रों के हित में कार्य करता रहा है। हम इस तरह के किसी भी कुत्सित कार्य को सफल नहीं होने दे सकते जिससे छात्रों का अहित होता हो। उन्होंने कहा कि उक्त विद्यालय के प्राचार्य ने पूर्व में भी हुई ओपन की परीक्षा में निर्धारित से ज्यादा शुल्क की वसूली की थी। जिसका अभाविप ने विरोध किया था।

विरोध के बाद प्राचार्य ने छात्रों से लिए गए अतिरिक्त शुल्क को वापस कर आगे से ऐसा न करने की बात कही थी। पर अब फिर से उन्होंने वही काम किया है। जो यह दर्शाता है कि उनकी मनमानी करने की आदत किस हद तक जा चुकी है। ज्ञापन में अभाविप ने कहा है कि यदि उक्त मामले में जल्द ही कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती है तो आठ अगस्त को अभाविप के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर चक्काजाम करेंगे जिसकी समस्त जवाबदारी प्रशासन की होगी।

ज्ञापन सौंपने वालों में विभाग छात्रा प्रमुख रेशमी सिंह, नगरमंत्री रिंकु नाविक, बरत लाल, कौशिल्या, खुशबू ठाकुर, नारायण पैकरा, हिमलावती, अनुराधा, अनिमा, मीना, प्रमिला, बिंदेश्वरी व अन्य अभाविप कार्यकर्ता शामिल रहे।

टीसी नहीं देने का भी आरोप

एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में अभाविप ने शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य पर छात्रों को टीसी नहीं देने का भी आरोप लगाया है। अभाविप ने कहा कि उक्त विद्यालय में प्रबंधन की लापरवाही के कारण पढ़ाई का स्तर दयनीय स्थिति में पहुंच चुका है। जिसे विद्यालय में आने वाले परीक्षा परिणामों को देखकर आसानी से समझा जा सकता है।

विद्यालय में ठीक से पढ़ाई न होने के कारण क‌ई छात्र अपनी टीसी कटवाकर अन्य विद्यालय में पढ़ना चाहते हैं पर प्राचार्य अभिभावकों द्वारा आवेदन देने के बावजूद छात्रों की टीसी देने से मना कर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं जो किसी भी तरह से उचित नहीं है। अभाविप ने उक्त मामले में भी एसडीएम से कार्रवाई करने मांग की है।

thetarget365

Recent Posts

Advanced Ginger Farming : एक ही खेत से दोहरी कमाई! गन्ने के साथ अदरक उगाने का जादुई तरीका

Advanced Ginger Farming : अदरक की खेती भारतीय किसानों के लिए हमेशा से एक फायदे…

4 minutes ago

Kerala Elephant Rampage : केरल के मंदिर उत्सवों में हाथियों का तांडव, दो की मौत, कई वाहन चकनाचूर

Kerala Elephant Rampage :  केरल के तिरुवनंतपुरम और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार का दिन…

22 minutes ago

Ajay Rai Health : यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की बिगड़ी तबीयत, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती

Ajay Rai Health : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम…

27 minutes ago

Timothy Initiative Network : छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण और विदेशी फंडिंग की ईडी जांच, टिमोथी इनिशिएटिव नेटवर्क का खुलासा

Timothy Initiative Network : छत्तीसगढ़ में कथित अवैध धर्मांतरण, विदेशी फंडिंग और 'चर्च-प्लांटिंग' के बड़े…

30 minutes ago

Maharashtra Politics : सुप्रिया सुले का बड़ा ऐलान, बारामती में अब परिवार के खिलाफ नहीं लड़ेंगी चुनाव

Maharashtra Politics : महाराष्ट्र की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर पुणे के…

34 minutes ago

This website uses cookies.