छात्रसंघ चुनाव को लेकर अभाविप ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

प्रतापपुर @thetarget365 अभाविप ने शैक्षणिक जगत में उत्तम छात्र नेतृत्व हेतु प्रदेश भर के सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव कराने को लेकर सभी जिलों के कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। इसी संबंध में अभाविप की सूरजपुर इकाई ने भी संयुक्त कलेक्टर नयन तारा सिंह तोमर को ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में बताया गया है कि पूर्व में लगातार प्रतिवर्ष छात्रसंघ चुनाव किए जाने के कारण शिक्षा के क्षेत्र में सुधार तथा विकास युवा नेतृत्व के माध्यम से संपन्न होता था। परंतु 2016 के पश्चात प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालय तथा महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव पर रोक लगा दी गई थी। बीते दो वर्षों से अधिक समय तक छात्रसंघ मनोनयन भी नही हुआ है। पूर्व में भी अभाविप कार्यकर्ता लगातार छात्र संघ चुनाव हेतु प्रदेश सरकार से मांग करते रहे हैं।

  अभाविप के प्रदेश मंत्री यज्ञदत्त वर्मा ने कहा की छात्रसंघ चुनाव पर रोक लगा देना निश्चित रूप से युवा नेतृत्व का दमन करने वाला निर्णय साबित हुआ है अभाविप सदैव से छात्रसंघ चुनाव के पक्ष में रही है, पूर्व की सरकार से भी लगातार छात्रसंघ चुनाव की मांग अभाविप छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा की गई थी तथा छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर प्रदेश में एक आंदोलन जागृत करने का काम अभाविप छत्तीसगढ़ ने किया है। छात्रसंघ चुनाव के माध्यम से चुने हुए प्रतिनिधियों को परिसर में हो रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने प्रयास करने का अवसर प्राप्त होता है। अभाविप सूरजपुर के जिला संयोजक प्रदीप यादव ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव के माध्यम से छात्रों की नेतृत्व क्षमता में विकास के साथ छात्रहित में कार्य होने लगते हैं प्रदेश के मुख्यमंत्री छात्रहित को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष प्रदेश भर के विभिन्न विश्वविद्यालय तथा महाविद्यालय में प्रत्यक्ष रूप से छात्रसंघ चुनाव करवाएं तथा जल्द से जल्द छात्रसंघ चुनाव तिथि की घोषणा करें।

thetarget365

Recent Posts

Islamabad Peace Talks: “21 घंटे का महामंथन”, क्या अमेरिका और ईरान के बीच सुलझ जाएगा होर्मुज विवाद?

Islamabad Peace Talks:  अमेरिका और ईरान के बीच दशकों से चले आ रहे तनाव को…

22 minutes ago

131st Amendment : आधी आबादी का सपना टूटा”, लोकसभा में फेल हुआ महिला आरक्षण बिल, 2/3 बहुमत से चूकी सरकार!

131st Amendment : संसद के तीन दिवसीय विशेष सत्र का समापन एक बड़े राजनीतिक उलटफेर…

38 minutes ago

CG Transfer Alert: “प्रशासनिक खेमे में भारी उलटफेर”, छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय विभाग में 37 अधिकारियों का तबादला!

CG Transfer Alert: छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने राज्य की प्रशासनिक…

56 minutes ago

Tamil Nadu Accident : “पर्यटकों की चीखों से दहला वलपरई”, गहरी खाई में गिरी वैन, 9 लोगों की दर्दनाक मौत!

Tamil Nadu Accident :  तमिलनाडु का प्रसिद्ध हिल स्टेशन वलपरई शुक्रवार को एक भीषण सड़क…

2 hours ago

IAF Officer Suicide: “पत्नी के टॉर्चर ने ली जान?”, विंग कमांडर विपुल यादव केस में अर्जिता श्रीवास्तव पर FIR दर्ज!

IAF Officer Suicide:  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में विंग कमांडर विपुल यादव की मौत के…

2 hours ago

This website uses cookies.