कृषि मंत्री की पहल पर रामलाल पंडो का शव पुणे से पहुंचा गृह ग्राम

रामानुजगंज @thetarget365 जनपद पंचायत रामचंद्रपुर अंतर्गत ग्राम त्रिशूली के 34 वर्षीय पंडो जनजाति के रामलाल पंडो की सड़क दुर्घटना में 22 अगस्त को पुणे में मौत हो गई। जिसके बाद स्वजनों को गृह ग्राम शव को लाना मुश्किल हो रहा था। इस बीच स्वजनों के द्वारा इसकी जानकारी गांव के सरपंच को दी गई। सरपंच ने कृषि मंत्री राम विचार नेताम को घटना से अवगत कराया। जिनके तात्कालिक पहल पर फ्लाइट से पुणे से शव बनारस लाया गया। फिर वहां से एंबुलेंस के माध्यम से शाम को शव गृह ग्राम लाया जा सका। मृतक पाइप लाइन का काम करने महाराष्ट्र के पुणे गया था।

जानकारी अनुसार रामलाल पंडो पुणे के नेशनल हाईवे में 22 अगस्त को पैदल चल रहा था। इसी दौरान वाहन के टक्कर से उसकी मौत हो गई। पुणे में वह पाइप लाइन में काम करने गया था। रामलाल के मृत्यु के बाद जब स्वजनों को उसका शव गृह ग्राम लाने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई। उनकी ऐसी आर्थिक स्थिति नहीं थी कि शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव में ला सके। स्वजनों द्वारा इसकी जानकारी गांव के सरपंच सुखदेव सिंह को दी गई। सरपंच ने उक्त घटनाक्रम से कृषि मंत्री राम विचार नेताम को अवगत कराया। मंत्री नेताम द्वारा तात्कालिक पहल कर रामलाल का शव फ्लाइट से आज सुबह पुणे से 10:30 बजे बनारस पहुंचा। जिसके बाद एंबुलेंस से शव को गांव में लाया जा सका। रामलाल के शव को गांव तक लाने में ग्राम कुंदरु के दिलीप कुमार यादव का भी विशेष सहयोग रहा। जो वहीं आसपास में कमाने गया था और शव के साथ गांव तक आया।

thetarget365

Recent Posts

Akshaya Tritiya 2026 : “किस्मत बदलने वाला महासंयोग”, अक्षय तृतीया पर करें ये उपाय, घर में कभी नहीं होगी धन की कमी!

भारतीय काल गणना और हिंदू धर्मग्रंथों में अक्षय तृतीया को स्वयंसिद्ध मुहूर्त माना गया है।…

1 hour ago

World War Alert: “ईरान के बाद अब क्यूबा”, ट्रंप की नई चेतावनी ने हिलाया लैटिन अमेरिका, क्या होगा अगला कदम?

World War Alert: "वैश्विक राजनीति में अपनी आक्रामक शैली के लिए पहचाने जाने वाले अमेरिकी…

2 hours ago

Tech Report: “वीवो का कब्जा, नथिंग की रफ्तार”, भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा उलटफेर, देखें टॉप ब्रांड्स की लिस्ट!

Tech Report:  भारतीय स्मार्टफोन बाजार, जो पिछले कई वर्षों से लगातार विकास की राह पर…

2 hours ago

This website uses cookies.