Ganesh Visarjan Death : छत्तीसगढ़ में गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, बच्चे की मौत से माहौल गमगीन

Ganesh Visarjan Death :  छत्तीसगढ़ में गणेश उत्सव की समाप्ति पर पूरे राज्य में धूमधाम से प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। राजधानी रायपुर से लेकर भिलाई, बलरामपुर और मनेंद्रगढ़ तक उत्साह, भक्ति और सांप्रदायिक सौहार्द का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। वहीं बलरामपुर से एक दुखद घटना सामने आई, जिसने जश्न के माहौल को गम में बदल दिया।

ads

बलरामपुर में गणेश विसर्जन के दौरान डीजे पर नाचते समय एक नाबालिग बेहोश हो गया। उसे अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया।

ads

बलरामपुर में DJ पर नाचते-नाचते बच्चे की मौत

प्रवीण गुप्ता (15) शाम को वो विसर्जन में शामिल हुआ। डीजे की तेज आवाज के बीच प्रवीण डांस कर रहा था। अचानक उसे बेचैनी होने लगी और जमीन पर गिर गया।

राजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गणेश विसर्जन के दौरान एक नाबालिग बच्चा DJ की धुन पर नाचते समय अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक आशंका हार्ट अटैक की जताई जा रही है, जिसकी वजह DJ की तेज आवाज मानी जा रही है। वहीं, अस्पताल में डॉक्टरों की अनुपस्थिति और स्टाफ के कथित दुर्व्यवहार को लेकर स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया।

समता कॉलोनी में दक्षिण भारतीय शैली में विराजे गणपति, यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

रायपुर में धूमधाम से गणपति बप्पा को दी विदाई

अंबिकापुर में पार्वती संग नंदी पर निकले भोलेनाथ, भगवान गणेश को दी गई विदाई।

रायपुर में नगर निगम ने भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए थे। छोटी-बड़ी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए अलग-अलग तालाबों और अस्थायी कुंडों की व्यवस्था की गई। महादेव घाट में केवल बड़ी मूर्तियों का विसर्जन किया गया।

बुढ़ापारा इलाके में “राउत नाचा” की थीम पर पारंपरिक ढोल, मंजीरे और गीतों के साथ विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। वहीं, कालीबाड़ी चौक में फिल्मी गानों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। महिलाओं और युवाओं ने विशेष रूप से बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

रायपुर के डंगनिया में नोटों से गणेश प्रतिमा, देखने उमड़ी भारी भीड़।

भिलाई में देशभक्ति की झलक

भिलाई में विसर्जन के दौरान कलाकारों ने देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। तिरंगे के साथ गणेश प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली गई, जिससे देशप्रेम का संदेश भी दिया गया।

भगवान गणेश की प्रतिमाओं को गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण कर बप्पा को विदाई दी गई।

मनेंद्रगढ़ में सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल

मनेंद्रगढ़ में विसर्जन के दौरान हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिली। मुस्लिम युवकों ने न केवल गणेश रथ खींचने में सहयोग दिया, बल्कि हिंदू युवकों के साथ मिलकर DJ पर नृत्य भी किया। यह दृश्य भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक बन गया।

सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

रायपुर शहर में सुरक्षा के मद्देनज़र 800 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। ड्रोन कैमरों से भीड़ पर निगरानी रखी जा रही थी। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर रात 8 बजे के बाद ट्रैफिक को पूरी तरह बंद कर दिया गया था।

जहां एक ओर छत्तीसगढ़ में गणेश विसर्जन उल्लास, रंग और एकता का प्रतीक बना, वहीं बलरामपुर की घटना ने सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों पर सवाल खड़े किए हैं। भविष्य में ऐसे आयोजनों में अधिक सतर्कता और चिकित्सा सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था जरूरी है।

Read more : Balrampur Flag Controversy: बलरामपुर में हनुमान ध्वज के ऊपर मुस्लिम ध्वज फहराने से विवाद,वीडियो वायरल होते ही गांव में पुलिस तैनात

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.