Afghanistan Earthquake : अफगानिस्तान, जापान और इंडोनेशिया में भूकंप के झटके

Afghanistan Earthquake  : शनिवार देर रात दुनिया के कई हिस्सों में धरती कांपी। अफगानिस्तान, जापान और इंडोनेशिया में भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, शुरुआती रिपोर्ट्स में जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि उथली गहराई वाले ये झटके दोबारा भी आ सकते हैं।

ads

अफगानिस्तान में 4.9 तीव्रता का भूकंप

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, शनिवार रात 11 बजे के बाद अफगानिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.9 दर्ज की गई। भूकंप की गहराई मात्र 10 किलोमीटर थी, जिसे उथला माना जाता है। यही कारण है कि खतरे के पूरी तरह टलने की संभावना अभी नहीं है।

Adst

इंडोनेशिया के सुलावेसी में 5.7 तीव्रता का भूकंप

रविवार सुबह इंडोनेशिया के सुलावेसी क्षेत्र में 5.7 तीव्रता का भूकंप आया। इसकी गहराई भी 10 किलोमीटर मापी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड पर है और हालात पर नज़र बनाए हुए है।

पापुआ क्षेत्र में पहले भी आए थे झटके

इससे पहले इंडोनेशिया के पूर्वी पापुआ क्षेत्र में भी भूकंप के झटके दर्ज किए गए थे। वहां 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था। उस समय लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए थे। हालांकि बड़ी तबाही की कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई थी।

जापान में भी हिली धरती

शनिवार देर रात जापान के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोगों ने धरती हिलने की पुष्टि की, लेकिन किसी तरह की बड़ी क्षति की खबर नहीं मिली है। जापान भूकंप प्रवण इलाकों में शामिल है, जहां आए दिन हल्के या मध्यम झटके दर्ज होते रहते हैं।

Adst

तुर्की में 6.1 तीव्रता का भूकंप

11 अगस्त को तुर्की के बालिकेसिर क्षेत्र में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई, जबकि 15 से ज्यादा इमारतें ढह गईं। कई लोग घायल भी हुए थे। राहत और बचाव कार्य अब भी जारी है।

विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

भूवैज्ञानिकों का मानना है कि अफगानिस्तान और इंडोनेशिया में आए भूकंप अपेक्षाकृत उथली गहराई के थे। ऐसे मामलों में आफ्टरशॉक्स यानी दोबारा झटके आने का खतरा अधिक होता है। इसलिए स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Read More : Shubhashu Shukla: अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला वतन लौटे, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.