Ambikapur News : भाजपा नेताओं से जुड़े मामलों में कार्रवाई नहीं होने का आरोप, कांग्रेस सोमवार को फिर करेगी आईजी कार्यालय का रुख

Ambikapur News : भाजपा नेताओं से जुड़े कथित मामलों में पुलिस द्वारा अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने एक बार फिर आंदोलन का संकेत दिया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक और नगर निगम अंबिकापुर के नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने कहा कि कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) से मुलाकात कर लंबित मामलों की जांच की प्रगति की जानकारी मांगेगा। कांग्रेस का कहना है कि यदि निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

ads

जिला कांग्रेस अध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक एवं नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने बताया कि 6 जुलाई को कांग्रेस ने बरसते बारिश के बीच न्याय यात्रा निकालकर आईजी कार्यालय का घेराव किया था और भाजपा नेताओं से जुड़े कई मामलों में निष्पक्ष जांच की मांग उठाई थी। उनका आरोप है कि इतने दिनों बाद भी किसी भी मामले में ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है, जिससे आम लोगों में कानून के समान अनुपालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

Adst

कांग्रेस ने विशेष रूप से मीना बाजार आवंटन से जुड़ी वायरल ऑडियो क्लिप का मुद्दा उठाया। पार्टी का दावा है कि सोशल मीडिया और विभिन्न समाचार माध्यमों में चर्चा में रही इस कथित ऑडियो में मेला संचालक अनुराग मिश्रा, नगर निगम अंबिकापुर की महापौर मंजूषा भगत और भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के बीच कलाकेंद्र मैदान के आवंटन को लेकर पैसों के लेनदेन संबंधी बातचीत होने का दावा किया गया है। कांग्रेस ने कहा कि स्वयं महापौर ने भी इस ऑडियो को साजिश बताते हुए जांच की मांग की थी, लेकिन अब तक जांच में कोई उल्लेखनीय प्रगति नहीं हुई।

इसके अलावा कांग्रेस ने भिट्ठी भूमि घोटाले के मामले और सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो पर नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी से मारपीट के प्रकरण का भी उल्लेख किया। पार्टी का आरोप है कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अब तक गिरफ्तारी नहीं होना कई सवाल खड़े करता है। कांग्रेस ने कहा कि यदि ऐसे मामले किसी आम नागरिक से जुड़े होते तो पुलिस का रवैया अलग होता।

कांग्रेस ने सरगुजा के प्रभारी मंत्री एवं अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल की चुप्पी पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जिले में लगातार सामने आ रहे गंभीर मामलों और बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर उनका सार्वजनिक बयान नहीं आना चिंताजनक है। पार्टी ने कहा कि यदि सरकार निष्पक्ष जांच और कानून के राज में विश्वास रखती है तो संबंधित मामलों में स्पष्ट रुख सामने आना चाहिए।

कांग्रेस ने बताया कि सोमवार को आईजी से मुलाकात के दौरान सभी लंबित मामलों की जांच की वर्तमान स्थिति, अब तक हुई कार्रवाई और आगे की कार्ययोजना की जानकारी मांगी जाएगी। पार्टी ने दोहराया कि उसकी मांग केवल कानून का समान और निष्पक्ष अनुपालन सुनिश्चित करने की है तथा कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.