Ambikapur News : सेवा सुरक्षा और TET अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का धरना, निकाली ‘सेवा सुरक्षा न्याय पदयात्रा’

सरगुजा जिले के लुण्ड्रा विकासखंड में शिक्षकों ने सेवा सुरक्षा और TET अनिवार्यता के विरोध में धरना देकर ‘सेवा सुरक्षा न्याय पदयात्रा’ निकाली और मुख्यमंत्री-शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

Ambikapur News : वर्षों से शिक्षा विभाग में सेवा दे रहे शिक्षकों की नौकरी की सुरक्षा और शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता के विरोध में लुण्ड्रा में शिक्षकों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/सर्व शिक्षक फेडरेशन लुण्ड्रा एवं छत्तीसगढ़ शिक्षक एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रदर्शन के बाद शिक्षकों ने ‘सेवा सुरक्षा न्याय पदयात्रा’ निकालकर मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

ads
Adst

15 से 28 वर्षों की सेवा के बाद भी भविष्य पर संकट

फेडरेशन के जिला अध्यक्ष संदीप कुमार पाण्डेय ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद कक्षा 1 से 8वीं तक अध्यापन कराने वाले सेवारत शिक्षकों के लिए TET उत्तीर्ण करना अनिवार्य किया गया है। शिक्षकों का कहना है कि उनकी नियुक्ति के समय TET जैसी कोई अनिवार्य प्रक्रिया लागू नहीं थी। उस समय निर्धारित सभी शैक्षणिक एवं अन्य योग्यताएं पूरी करने के बाद उनकी नियुक्तियां हुई थीं।

Adst

उन्होंने कहा कि कई शिक्षक शिक्षा विभाग में 15 से 28 वर्षों तक सेवा दे चुके हैं। इन शिक्षकों ने हजारों विद्यार्थियों को शिक्षा देकर उनका भविष्य संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज उनके ही सेवाकाल और भविष्य को लेकर अनिश्चितता की स्थिति उत्पन्न होना चिंता का विषय है।

शिक्षकों की सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करे सरकार’

प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने कहा कि शिक्षक को समाज में देश के भविष्य का निर्माता माना जाता है। ऐसे में वर्षों तक सेवा देने वाले शिक्षकों के भविष्य को सुरक्षित करना शासन की जिम्मेदारी है। शिक्षकों ने मांग की कि लंबे समय से कार्यरत सेवारत शिक्षकों की सेवा समाप्ति अथवा नौकरी पर संकट की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए सरकार ठोस कदम उठाए।

दूसरे राज्यों की तर्ज पर विशेष TET की मांग

शिक्षक संगठनों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद कई राज्यों ने अपने यहां लंबे समय से कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित कर सेवा सुरक्षा की दिशा में पहल की है। शिक्षकों ने मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार भी इसी तरह से सेवारत शिक्षकों के लिए विशेष TET आयोजित कर उनकी सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करे।

Adst

धरना के बाद निकाली न्याय पदयात्रा

एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय धरना प्रदर्शन के बाद शिक्षकों ने ‘सेवा सुरक्षा न्याय पदयात्रा’ निकाली। पदयात्रा के माध्यम से शिक्षकों ने शासन तक अपनी मांग पहुंचाते हुए मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों के हित में सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबर

बड़ी संख्या में शिक्षक हुए शामिल

कार्यक्रम में फेडरेशन के लुण्ड्रा ब्लॉक अध्यक्ष शिवचरण नागेश, छत्तीसगढ़ शिक्षक एसोसिएशन लुण्ड्रा के ब्लॉक अध्यक्ष रणवीर चौहान सहित जिला कार्यकारिणी से जगमोहन सरोटिया, सचिन महतो, ऋषिकेश तिवारी, रविशंकर गुप्ता, विकास भगत, योगेंद्र मिश्रा, श्रीराम पाण्डेय, सलमान तिग्गा और प्रह्लाद सिंह समेत दोनों संगठनों के पदाधिकारी एवं प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं में कार्यरत सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।

शिक्षकों ने स्पष्ट किया कि उनकी मांग किसी नई नियुक्ति या अतिरिक्त लाभ की नहीं, बल्कि वर्षों से दी जा रही सेवाओं की सुरक्षा और भविष्य को सुरक्षित रखने की है। उन्होंने शासन से मामले में शीघ्र सकारात्मक पहल की उम्मीद जताई।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst