अंबिकापुर–रेणुकूट रेल लाइन परियोजना को बजट में शामिल करने की मांग, यूपी मंत्री ने दिया हर संभव मदद का भरोसा

Ambikapur News : अंबिकापुर–रेणुकूट नई रेल लाइन परियोजना को लेकर अब सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने सीधे उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री से समर्थन मांगा है। अंबिकापुर प्रवास पर पहुंचे यूपी सरकार के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ से रेल संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने स्थानीय सर्किट हाउस में मुलाकात की। समिति ने उनसे आग्रह किया कि यह परियोजना भारत सरकार के आगामी आम बजट 2026-27 में शामिल की जाए। बैठक में डॉ. मिश्र ने इस रेल लाइन को दुरूह और पिछड़े सरगुजा क्षेत्र के विकास के लिए बहु-उपयोगी बताते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि अंबिकापुर-रेणुकूट रेल मार्ग के माध्यम से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी वाराणसी के जुड़ने से दोनों राज्यों के लोगों को न केवल आवागमन का लाभ मिलेगा बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक, व्यापारिक और धार्मिक संबंध भी मजबूत होंगे। साथ ही रोजगार और पर्यटन के नए अवसर भी सृजित होंगे। सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने मंत्री को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित एक आग्रह पत्र सौंपा, जिसमें कहा गया कि प्रदेश सरकार द्वारा इस परियोजना का प्रस्ताव केंद्र को भेजा जाना चाहिए ताकि इसे आम बजट में शामिल किया जा सके। समिति ने बताया कि पिछले सर्वे में इस रेल लाइन की रेट ऑफ रिटर्न लगभग 14 प्रतिशत रही थी, वहीं अक्टूबर 2023 में संपन्न फाइनल लोकेशन सर्वे में इकोनॉमिक इंटरनल रेट ऑफ रिटर्न 19.5 प्रतिशत दर्ज की गई, जो रेलवे की नई परियोजनाओं के मानकों के अनुरूप है। डॉ. मिश्र ने इस परियोजना और स्वीकृति के लिए चल रहे प्रयासों की विस्तार से जानकारी ली और इसे प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। इस दौरान पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. एस.के. त्रिपाठी, चंद्रशेखर तिवारी, कैलाश मिश्रा, मंगल पांडेय, शिवेश सिंह, मुकेश तिवारी, जितेंद्र सिंह, योगेश सोनी, सुभाष गुप्ता और शैलेश सिन्हा सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।

Ambikapur News : अंबिकापुर–रेणुकूट नई रेल लाइन परियोजना को लेकर अब सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने सीधे उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री से समर्थन मांगा है। अंबिकापुर प्रवास पर पहुंचे यूपी सरकार के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ से रेल संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने स्थानीय सर्किट हाउस में मुलाकात की। समिति ने उनसे आग्रह किया कि यह परियोजना भारत सरकार के आगामी आम बजट 2026-27 में शामिल की जाए।

ads
Adst

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबर

Adst

बैठक में डॉ. मिश्र ने इस रेल लाइन को दुरूह और पिछड़े सरगुजा क्षेत्र के विकास के लिए बहु-उपयोगी बताते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि अंबिकापुर-रेणुकूट रेल मार्ग के माध्यम से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी वाराणसी के जुड़ने से दोनों राज्यों के लोगों को न केवल आवागमन का लाभ मिलेगा बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक, व्यापारिक और धार्मिक संबंध भी मजबूत होंगे। साथ ही रोजगार और पर्यटन के नए अवसर भी सृजित होंगे।

सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने मंत्री को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित एक आग्रह पत्र सौंपा, जिसमें कहा गया कि प्रदेश सरकार द्वारा इस परियोजना का प्रस्ताव केंद्र को भेजा जाना चाहिए ताकि इसे आम बजट में शामिल किया जा सके। समिति ने बताया कि पिछले सर्वे में इस रेल लाइन की रेट ऑफ रिटर्न लगभग 14 प्रतिशत रही थी, वहीं अक्टूबर 2023 में संपन्न फाइनल लोकेशन सर्वे में इकोनॉमिक इंटरनल रेट ऑफ रिटर्न 19.5 प्रतिशत दर्ज की गई, जो रेलवे की नई परियोजनाओं के मानकों के अनुरूप है।

डॉ. मिश्र ने इस परियोजना और स्वीकृति के लिए चल रहे प्रयासों की विस्तार से जानकारी ली और इसे प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। इस दौरान पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. एस.के. त्रिपाठी, चंद्रशेखर तिवारी, कैलाश मिश्रा, मंगल पांडेय, शिवेश सिंह, मुकेश तिवारी, जितेंद्र सिंह, योगेश सोनी, सुभाष गुप्ता और शैलेश सिन्हा सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।

Adst
Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • झारखंड
    • राजस्थान

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst