Amitabh Bachchan Health
Amitabh Bachchan Health : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर सोशल मीडिया और मीडिया गलियारों में अफवाहों का बाजार बेहद गर्म है। खबरों की मानें तो बिग बी को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से मंगलवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई है। हालांकि, अस्पताल में उनके दाखिल होने की वजह या बीमारी को लेकर अब तक कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इस खबर के फैलते ही दुनिया भर में मौजूद उनके करोड़ों फैंस बेहद चिंतित हो उठे और उनके बीच खलबली मच गई। हैरानी की बात यह है कि बिग बी के परिवार के किसी भी सदस्य या बच्चन परिवार के प्रवक्ता की तरफ से इस खबर पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि या बयान जारी नहीं किया गया है।
एक तरफ जहां उनके बीमार होने और अस्पताल में भर्ती होने की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। उनके आधिकारिक हैंडल्स से प्रतिदिन पोस्ट किए जा रहे हैं, जिसे देखकर उनके फैंस ने कुछ हद तक राहत की सांस ली है। प्रशंसकों का मानना है कि यदि उनकी तबीयत ज्यादा गंभीर होती, तो वह सोशल मीडिया पर इस तरह सक्रिय नहीं रह पाते। लेकिन इसी बीच तमाम तरह की अटकलों के दौर के बीच बिग बी ने देर रात एक ऐसा रहस्यमयी पोस्ट साझा कर दिया, जिसने सोशल मीडिया यूजर्स को फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया है और लोग इसके अलग-अलग मायने निकालने लगे हैं।
अमिताभ बच्चन ने 20मई की देर रात लगभग १२ बजे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक बेहद अजीबोगरीब पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट में बिग बी ने सिर्फ दो शब्द लिखे— ‘पिलोरी- बड़ुंबा।’ इस रहस्यमयी शब्द को देखते ही सोशल मीडिया यूजर्स और उनके प्रशंसकों ने इसका अपने-अपने तरीके से विश्लेषण करना शुरू कर दिया। चिकित्सा विज्ञान के जानकारों और कई यूजर्स का मानना है कि ‘हेलिकोबैक्टर पायलोरी’ (H. Pylori) पेट का एक गंभीर बैक्टीरियल संक्रमण है, जिसे आम बोलचाल में कई लोग पायलोरी या पिलोरी भी कह देते हैं। इस संक्रमण के कारण मरीज के पेट के ऊपरी हिस्से में असहनीय दर्द, सूजन और अपच जैसी गंभीर समस्याएं होने लगती हैं। इंटरनेट पर लोग यह कयास लगा रहे हैं कि बिग बी इसी पेट की बीमारी से पीड़ित थे, जिसके कारण उन्हें अस्पताल जाना पड़ा।
इस पोस्ट के सामने आते ही कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई और प्रशंसक अपनी चिंता व्यक्त करने लगे। एक चिंतित यूजर ने लिखा, “ऐसा लगता है कि आपके अस्पताल में भर्ती होने की खबरें पूरी तरह से झूठी नहीं थीं।” वहीं एक अन्य यूजर ने प्रार्थना करते हुए लिखा, “हम उम्मीद करते हैं कि आप पेट के इस दर्दनाक पायलोरी संक्रमण से नहीं जूझ रहे होंगे।” इसके अलावा, देर रात तक जागने के कारण कई फैंस ने उन्हें बड़े बुजुर्ग की तरह आराम करने की सलाह दी। एक यूजर ने लिखा, “सर, अगर आप बीमार हैं तो इतनी रात तक क्यों जाग रहे हैं? कृपया फोन रखिए और सो जाइए।” वहीं अधिकांश प्रशंसक लगातार उनसे एक ही सवाल पूछ रहे हैं कि “सर, अब आपकी तबीयत कैसी है, कृपया हमें बताएं।”
अमिताभ बच्चन की सेहत बिगड़ने की इन चर्चाओं को तब और मजबूती मिली जब सेलिब्रिटी पत्रकार विक्की लालवानी ने सोशल मीडिया पर एक बड़ा दावा किया। उन्होंने बताया कि बिग बी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही वह खुद सच्चाई जानने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। वहां के सूत्रों से उन्हें पक्की जानकारी मिली कि अमिताभ बच्चन सचमुच अस्पताल में ही भर्ती हैं। लालवानी के मुताबिक, महानायक को अस्पताल के ‘ए विंग’ की तीसरी मंजिल पर रखा गया था और मंगलवार को उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी उनसे मुलाकात करने अस्पताल पहुंचे थे। गौरतलब है कि इससे पहले 18 मई को भी बिग बी ने एक दार्शनिक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि ‘जब दो लड़ते हैं, तो तीसरा जीत जाता है’, जिसने इन चर्चाओं को और हवा दी थी।
Read More : US Iran Tensions 2026 : अमेरिका और ईरान में तनाव चरम पर, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा और युद्ध की चेतावनी
Nautapa Remedies : साल 2026 में नौतपा की शुरुआत 25 मई से हो चुकी है,…
Fake Job Racket : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं…
Chhattisgarh Waqf Board : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से मुस्लिम समुदाय के पवित्र त्योहार ईद-उल-अजहा…
Bijapur Fire : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और नुकसानदेह…
Bilaspur Crime : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला सनसनीखेज मामला…
Padma Vibhushan 2026 : भारतीय सिनेमा के इतिहास में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले और…
This website uses cookies.