Ambikapur News : सरगुजा जिले में अंबिकापुर शहर के लिए यातायात और शहरी विकास के लिहाज से एक बड़ी और महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। शहर के गांधी चौक से रेलवे स्टेशन तक 5.54 किलोमीटर लंबे मार्ग के फोरलेन चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्य को राज्य शासन से प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर कुल 61 करोड़ 34 लाख 7 हजार रुपये की लागत आएगी। यह स्वीकृति छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 के बजट अंतर्गत प्रदान की गई है।
गांधी चौक से रेलवे स्टेशन तक का यह मार्ग अंबिकापुर का सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण मार्ग माना जाता है। वर्तमान में संकरी सड़क और बढ़ते वाहनों के कारण यहां आए दिन जाम की स्थिति बनती है। फोरलेन सड़क के निर्माण से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि दुर्घटनाओं में भी कमी आने की उम्मीद है।
प्रस्तावित मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग के खंड में आता है। शासन ने स्पष्ट किया है कि इस 5.54 किमी मार्ग पर निर्माण कार्य केवल वर्किंग परमिशन (Working Permission) के तहत कराया जाएगा। मार्ग का स्वामित्व और आधिपत्य राष्ट्रीय राजमार्ग का ही रहेगा। भविष्य में बायपास निर्माण के बाद इस हिस्से के विधिवत हस्तांतरण की प्रक्रिया की जा सकेगी।
MORTH द्वारा NH-43 के अंतर्गत One Time Improvement (OTI) योजना में स्वीकृत लगभग 15.31 करोड़ रुपये की राशि को अनुबंध से डी-स्कोप कर लोक निर्माण विभाग में जमा कराया जाएगा। इससे परियोजना के वित्तीय संतुलन को सुनिश्चित किया जाएगा।
शासन ने निर्देश दिए हैं कि तकनीकी स्वीकृति (T.S.) प्राप्त करने के बाद ही निविदा प्रक्रिया शुरू की जाए। कम से कम 90 प्रतिशत बाधा रहित भूमि उपलब्ध होने पर ही टेंडर जारी होगा। ड्राइंग-डिजाइन का सक्षम अधिकारी से अनुमोदन अनिवार्य होगा।
निर्माण कार्य की गुणवत्ता, मितव्ययिता और समय-सीमा को लेकर शासन ने सख्त निर्देश दिए हैं। बिना पूर्व स्वीकृति के लागत वृद्धि या अतिरिक्त दायित्व नहीं बनाया जा सकेगा। कार्य में देरी होने पर नियमानुसार अर्थदंड भी लगाया जाएगा।
इस फोरलेन सड़क के निर्माण से अंबिकापुर की शहरी छवि मजबूत होगी, व्यापार, पर्यटन और आवागमन को नई गति मिलेगी। यह परियोजना आने वाले वर्षों में शहर के समग्र विकास की रीढ़ साबित हो सकती है।
Surguja School Update: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में सूर्यदेव के तल्ख तेवर और लगातार बढ़ते…
Balrampur Crisis: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के हंसपुर में उस समय तनाव की स्थिति पैदा…
Samruddhi Expressway Accident: महाराष्ट्र के जालना जिले से एक अत्यंत दुखद और रोंगटे खड़े कर…
Iran-US War 2026: मध्य-पूर्व में जारी भीषण युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
Assam Polls 2026: असम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक पारा अपने चरम पर पहुंच गया…
FIFA World Cup 2026 Shock: फुटबॉल की दुनिया से एक ऐसी खबर सामने आई है…
This website uses cookies.