ताज़ा खबर

Betting app scam : ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स पर शिकंजा,गूगल और मेटा को ईडी का नोटिस, 21 जुलाई को पूछताछ

Betting app scam :  प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स के प्रमोशन मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए गूगल और मेटा को नोटिस जारी किया है। आरोप है कि इन दोनों तकनीकी दिग्गजों ने सट्टेबाजी ऐप्स के विज्ञापनों को प्रमुखता से प्रचारित किया, जिससे इन ऐप्स की आम लोगों तक सीधी पहुंच बनी। ईडी ने 21 जुलाई को गूगल और मेटा के प्रतिनिधियों को पूछताछ के लिए बुलाया है। इस दौरान इनसे पूछा जाएगा कि कैसे और किन शर्तों पर सट्टेबाजी ऐप्स को विज्ञापन देने की अनुमति दी गई, और क्या उन्होंने इस प्रक्रिया में किसी तरह की सतर्कता बरती थी।

ईडी का शक

ईडी का मानना है कि इन सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए सट्टेबाजी ऐप्स ने करोड़ों रुपये की अवैध कमाई की है। यह भी माना जा रहा है कि इस प्रमोशन के चलते कई लोगों को ठगी का शिकार होना पड़ा। ईडी अब शिकायतकर्ताओं की भी तलाश कर रहा है।

देशभर में ऑनलाइन सट्टेबाजी पर कार्रवाई जारी

ईडी ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क्स के खिलाफ लगातार देशव्यापी अभियान चला रही है। हाल ही में तेलंगाना में कई बड़े फिल्मी सितारों के खिलाफ कार्रवाई हुई थी। इसमें विजय देवरकोंडा, राणा दग्गुबाती और प्रकाश राज जैसे नाम शामिल थे। 29 एक्टर्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

डब्बा ट्रेडिंग और नकदी जब्ती की कार्रवाई

15 जुलाई को ईडी ने मुंबई में अवैध डब्बा ट्रेडिंग और ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क के खिलाफ छापेमारी की। इस दौरान टीम ने 3 करोड़ रुपये नकद, कई लग्जरी घड़ियां और महंगी गाड़ियां जब्त कीं। इससे संकेत मिलता है कि ऑनलाइन सट्टेबाजी का नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है और इसमें भारी रकम का लेन-देन हो रहा है।

डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर सख्ती की ओर बढ़ रही एजेंसियां

गूगल और मेटा जैसे प्लेटफॉर्म्स पर यह पहला बड़ा प्रेशर एक्शन माना जा रहा है, जो डिजिटल प्रचार की नैतिकता और जिम्मेदारी पर भी सवाल खड़े करता है। आने वाले दिनों में ईडी द्वारा बयान दर्ज करने और जिम्मेदारों पर कानूनी शिकंजा कसने की संभावना है।

यह मामला सिर्फ ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़ा नहीं, बल्कि भारत में डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की जवाबदेही और पारदर्शिता पर भी एक बड़ा सवाल है। गूगल और मेटा जैसी कंपनियों को अब यह साबित करना होगा कि उन्होंने नियमों का पालन किया या जानबूझकर नियमों की अनदेखी कर कमाई को प्राथमिकता दी।

Read More :  family suicide Bihar :बिहार: बिजनेस में घाटा और कर्ज ने छीनी ज़िंदगी, एक ही परिवार के 5 लोगों ने खाया ज़हर, 4 की मौत

Thetarget365

Recent Posts

IPL 2026 DC vs LSG: समीर रिजवी का ‘सुपर शो’, दिल्ली ने लखनऊ को उनके घर में चटाई धूल, एनगिडी-नटराजन चमके

IPL 2026 DC vs LSG:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन के पांचवें मुकाबले…

3 hours ago

Bengal Polls 2026: ओवैसी-हुमायूँ कबीर का गठबंधन, ममता बनर्जी के ‘मुस्लिम वोट बैंक’ में बड़ी सेंध की तैयारी?

Bengal Polls 2026:  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।…

4 hours ago

Patna HC Recruitment: टेक्निकल असिस्टेंट के 53 पदों पर निकली भर्ती, आज से करें ऑनलाइन आवेदन

Patna HC Recruitment: बिहार में सरकारी सेवा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक…

4 hours ago

Nature vs Pollution: सिगरेट के ‘बट’ से घोंसला बना रहे हैं शहर के पक्षी, निकोटीन बना जूँओं का काल

Nature vs Pollution: ईंटों, लकड़ी और पत्थरों से बना यह आधुनिक शहर आज एक जटिल…

5 hours ago

Operation Sindoor: “हमला करने से बस मिनटों की दूरी पर थे”, नेवी चीफ ने बताया कैसे पाकिस्तान ने टेके घुटने

Operation Sindoor:  भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर…

5 hours ago

This website uses cookies.