Balrampur News : बलरामपुर जिले में वन तस्करों के खिलाफ वन विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को वनमण्डलाधिकारी बलरामपुर आलोक कुमार बाजपेयी के निर्देशन एवं उप वनमण्डलाधिकारी अनिल कुमार सिंह पैकरा के मार्गदर्शन में वनपरिक्षेत्र बलरामपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से साल लकड़ी का परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वन विभाग ने पिकअप वाहन सहित साल प्रजाति की लकड़ी जब्त कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार वनपरिक्षेत्र बलरामपुर के सर्किल मानिकपुर अंतर्गत बीट मानिकपुर के वन कक्ष क्रमांक आर.एफ. 3511 वनखण्ड मानपुर क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान पिकअप वाहन क्रमांक UP64T9601 में अवैध रूप से साल प्रजाति की 08 नग लकड़ी, कुल 1.915 घनमीटर लोड कर परिवहन करते पकड़ा गया। वन विभाग ने मौके पर वाहन सहित वनोपज को जब्त करते हुए वन अपराध प्रकरण दर्ज किया। आरोपियों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 41 एवं 52 तथा छत्तीसगढ़ अभिवहन (वनोपज) नियम 2001 के नियम 22 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विष्णु गुप्ता पिता स्व. दशरथ गुप्ता एवं सर्वोत्तम गुप्ता पिता विष्णु गुप्ता, निवासी ग्राम बानापती थाना रामानुजगंज जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल रामानुजगंज भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में वनपरिक्षेत्राधिकारी बलरामपुर निखिल सक्सेना के नेतृत्व में वन विभाग की टीम सक्रिय रही। कार्रवाई के दौरान वनपाल धनश्याम शर्मा, प्रहलाद तिवारी, वनरक्षक अजीत कुजूर, शिवशंकर सिंह, देवीलाल, राजेश राम, संजीव सिंह एवं सरेन्द्र सिंह उईके सहित अन्य कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।
Amul milk price hike : देश की सबसे बड़ी डेयरी कंपनी 'अमूल' (Amul) ने आम…
Philippines Senate shooting : फिलीपींस की राजधानी मनीला से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने…
Ambikapur News : सरगुजा जिले के उदयपुर जनपद क्षेत्र में बुधवार शाम मौसम ने अचानक…
NEET UG 2026 Paper Leak : देश की सबसे प्रतिष्ठित चिकित्सा प्रवेश परीक्षा नीट यूजी-2026…
Prateek Yadav death : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे…
Korba skeleton Found : छत्तीसगढ़ के औद्योगिक जिले कोरबा से एक बेहद सनसनीखेज और विचलित…
This website uses cookies.