Ambikapur News : “रक्तदान सबसे बड़ा दान है, क्योंकि यह जीवन बचाता है”—इसी भावना को साकार करते हुए ब्रह्माकुमारीज अंबिकापुर सेवा केंद्र में रविवार, 24 अगस्त को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक चले इस शिविर में 115 लोगों ने पंजीकरण कराया और 80 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
यह आयोजन ब्रह्माकुमारीज संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 18वीं पुण्यतिथि एवं विश्व बंधुत्व दिवस (25 अगस्त) के उपलक्ष्य में किया गया। इसी क्रम में संस्थान द्वारा भारत और नेपाल के 6000 सेवा केंद्रों पर रक्तदान शिविर आयोजित कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। इस महाअभियान की शुरुआत 17 अगस्त को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने की थी।
अंबिकापुर सेवा केंद्र के नव विश्व भवन, चोपड़ापारा में आयोजित इस शिविर का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव, जिला पंचायत सरगुजा के सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर के डॉ. राजेश श्रीवास्तव, लायंस क्लब अध्यक्ष डॉ. यशवर्धन सिंह, भाजपा नेता एवं पार्षद आलोक दुबे, इंश्योरेंस कंपनी डायरेक्टर अंबिकेश केसरी, इंजीनियरिंग कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरएन खरे, डाइट प्राचार्य केसी गुप्ता, आर्ट ऑफ लिविंग के अजय तिवारी, नवा बिहान के अनिल मिश्रा और ब्रह्माकुमारी विद्या बहन ने दीप प्रज्वलन कर किया।
ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. जगरानी लकड़ा ने रक्तदान के लाभ बताते हुए कहा कि 18 से 45 वर्ष का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। रक्तदान से शरीर में नया रक्त बनने की प्रक्रिया तेज होती है, आयरन लेवल संतुलित रहता है और हृदय रोग का खतरा घटता है। उन्होंने कहा, “एक यूनिट रक्त से तीन से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है।”
सेवा केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी ने बताया कि इस महाअभियान के अंतर्गत एक लाख यूनिट रक्त संग्रहित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने कहा—“रक्तदान जीवनदान है और यह अनगिनत लोगों की दुआ कमाने का सबसे पुण्य कार्य है।”
मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान से किसी को नया जीवन देना स्वयं के लिए भी संतोष और आनंद का कारण बनता है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की।
रक्तदान करने वाले सभी दाताओं को ब्रह्माकुमारीज संस्थान की ओर से प्रमाण पत्र एवं ईश्वरीय सौगात और मेडिकल कॉलेज की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
ODI World Cup 2027: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ऐतिहासिक खिताबी जीत का जश्न अभी…
Assam Election 2026: असम की सियासत में वह सब कुछ घटित होने लगा है, जिसकी…
Pearl Harbor Comment: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में ईरान के खिलाफ की…
Iran War: ईरान और अमेरिका के बीच जारी सैन्य संघर्ष अब एक ऐसे मोड़ पर…
Premium Petrol Price Hike: 20 मार्च 2026 की सुबह वाहन स्वामियों के लिए एक नई…
Mohan Bhagwat: नागपुर में विश्व हिंदू परिषद (VHP) के नए कार्यालय की आधारशिला रखने के…
This website uses cookies.