Thetarget365

CG News : जंगल में नाबालिग से हैवानियत! रेप के बाद उतारा दिया मौत के घाट, नग्न हालत में लाश मिलने के बाद मचा हड़कंप

सूरजपुर@thetarget365 : जिले से दिल दहला देने वाली बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां 14 साल की नाबालिग बच्ची की नग्न हालत में लाश मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गये है। बताया जा रहा है कि मृत बच्ची सुबह अपने घर से महुआ बीनने के लिए सेंदरी जंगल गयी थी। जहां उसका नग्न हालत में लाश मिली है। मृतका के गले पर धारदार हथियार के निशान मिले है। प्रथम दृष्टया ये पूरा मामला रेप के बाद हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक नाबालिग बच्ची के साथ हैवानियत का ये पूरा मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि आज सुबह के वक्त गांव में रहने वाली 14 साल की नाबालिग बच्ची जंगल में महुआ बीनने जाने के लिए निकली थी। लेकिन इसके बाद वह दोबारा वापस घर नही लौटी। इस दौरान जंगल गये कुछ ग्रामीणों ने जंगल में नाबालिग की नग्न अवस्था में लहूलुहान लाश देखी। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में रेप के बाद हत्या किए जाने की आशंका जतायी जा रही है। घटनास्थल पर जांच के बाद पुलिस ने बताया कि शव मिलने की सूचना सुबह 10 बजे के लगभग मिली थी। नाबालिग बच्ची के साथ और कौन-कौन जंगल आये थे ? इस घटना से जुड़े अन्य कड़ियों को पिरोने के लिए पुलिस द्वारा एफएसएल की टीम की भी मदद ली जा रही है। पुलिस की एक टीम आसपास के इलाके में ग्रामीणों से पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।

Recent Posts

IndiGo Airfare Hike: इंडिगो यात्रियों की जेब पर कैंची, जानें कल से किस रूट पर कितना बढ़ा किराया?

IndiGo Airfare Hike: देश की सबसे बड़ी और लोकप्रिय एयरलाइन कंपनी इंडिगो (IndiGo) ने हवाई…

2 hours ago

IPL 2026: KKR को लगा तगड़ा झटका, हर्षित राणा पूरे सीजन से बाहर, बिना मैच खेले मिलेंगे 4 करोड़! जानें असली वजह

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के आगाज से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स…

2 hours ago

Instagram: इंस्टाग्राम का बड़ा फैसला, 8 मई से चैट्स नहीं रहेंगी प्राइवेट, मेटा हटाएगा एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन फीचर

Instagram: मेटा के लोकप्रिय फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' (Instagram) के यूजर्स के लिए…

4 hours ago

Strait of Hormuz: ईरान का भारत को बड़ा भरोसा, होर्मुज से मिलेगा सुरक्षित रास्ता, युद्ध के बीच तेहरान निभाएगा दोस्ती

Strait of Hormuz: पश्चिम एशिया में जारी भीषण युद्ध के बीच वैश्विक तेल संकट गहराता…

4 hours ago

This website uses cookies.