तंत्र-मंत्र से रकम बढ़ाने का झांसा दे 8.51 लाख की ठगी, भारी मात्रा में नकली नोट बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर (thetarget365)। शहर के मणिपुर थाना अंतर्गत पिछले दिनों एक शिक्षक के घर आकर उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके घर से 8 लाख 51 हजार रूपये चोरी कर ले जाने के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पकड़े गए आरोपियों द्वारा तंत्र-मंत्र कर रकम को कई गुना करने का झांसा दिया जाता था। वहीं आरोपियों के पास से पुलिस ने काफी संख्या में नकली नोट भी बरामद किया है।

बता दें जगसाय राजवाड़े निवासी बरढोढ़ी सरनापारा मणीपुर ने 2 मई को थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि नागपुर महाराष्ट्र का रहने वाला बताने वाला अज्ञात व्यक्ति से प्रार्थी का मोबाइल नंबर पर कुछ माह पूर्व से बातचीत होता रहता था। 29 अप्रैल को उक्त व्यक्ति द्वारा प्रार्थी के घर घूमने के मकसद से आकर प्रार्थी से मिला और बाद मे चाय पानी पीकर हर्बल प्रोडेक्ट का काम होना बोलकर अंबिकापुर चला गया। अगले दिन 30 अप्रैल को उक्त व्यक्ति किसी एक अन्य व्यक्ति को अपने साथ लेकर प्रार्थी के घर आया व नागपुर देवी दर्शन कर वापस लौटना बताया, उक्त व्यक्तियों द्वारा प्रसाद के नाम पर कुछ मीठा चीज खिलाया गया जिससे प्रार्थी बेहोश हो गया। बाद में परिवार के सदस्यों के आने पर जगाने पर उठकर देखा था जो दोनों अज्ञात व्यक्ति घर से कही चले गए थे। प्रार्थी के रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज किया था। प्रार्थी के घर से 8 लाख 51 हजार रूपये भी चोरी हो गए थे।

पुलिस ने इस मामले की जांच करते हुए शहर के कई सीसीटीवी की जांच करते हुए पुलिस टीम के रायपुर पहुंचकर घटना मे प्रयुक्त वाहन के चालक को घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया। जिसने अपना नाम शीत कुमार सोनवानी निवासी रायपुर का होना बताया। आरोपी ने अपने साथ सुखदेव साहू, गिरधारी साहू व आंसू झा उर्फ अभय के साथ मिलकर घटना करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार जप्त करते हुए शेष तीनों आरोपियों को रायपुर स्थित एक किराये के रूम से घेराबंदी कर पकड़ा तथा मकान से 01 लाख 95 हजार 105 रुपये नगद, सहित 11 नग मोबाइल, कुल 10 लाख 50 हजार रुपये मूल्य का जाली नोट, 500 का एक तरफ प्रिंट जाली नोट 2500 नग कुल 12 लाख 50 हजार, नोट गिनने का मशीन 01 नग, कलर प्रिंटर 01 नग, स्कैनर 01 नग, 04 नग कलर प्रिंटर का, सोने का नकली बिस्कुट जैसा 80 टुकड़ा, एक पीतल का कलश में ढक्कन, पूजा का समान पैकेट में जिसमे लाल, काला, पीला कपड़ा, रोली, चावल, रुद्राक्ष माला 01 नग, ए-4 साइज के पेपर मे एक साइड प्रिंट किया हुआ 500 का नोट 655 पन्ना, ए-4 साइज के आधा पन्ना मे 500 का एक साइड प्रिंट किया हुआ 1325 पन्ना, ए-4 साइज के आधे पन्ने मे दोनों साइड मे प्रिंट किया हुआ 500 का नोट 92 पन्ना बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों द्वारा अन्यत्र स्थानों पर घटना किये जाने की जानकारी प्राप्त की जा रही हैं, अगर किसी जिले या अन्य दीगर राज्य में इस प्रकार की घटना घटित हुई हो तो आरोपियों की पहचान हेतु थाना मणीपुर के मोबाइल नंबर 9479191731 एवं पुलिस कंट्रोल रूम सरगुजा के मोबाइल नंबर 9479193599 पर अपनी सूचना दर्ज कराने की अपील की है। इस सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप जायसवाल,उप निरीक्षक प्रेम सागर खुटिया, सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, नवल किशोर दुबे, प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह, भोजराज पासवान, पन्नालाल, गणेश कदम्ब, आरक्षक मनीष सिंह, विकाश सिंह, अतुल शर्मा, समीर तिर्की, विकाश मिश्रा शामिल रहे।

thetarget365

Recent Posts

Gajalakshmi Rajyog : 12 साल बाद गजलक्ष्मी राजयोग, इन 5 राशियों पर होगी पैसों की झमाझम बारिश

Gajalakshmi Rajyog :  ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और उनकी युति का विशेष महत्व…

4 minutes ago

Vitamin D Deficiency : सिर्फ धूप ही नहीं, ये 5 चीजें भी दूर करेंगी विटामिन डी की कमी

Vitamin D Deficiency :  आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में विटामिन डी की कमी एक…

1 hour ago

Surya Dev Puja : सूर्य उपासना से चमकेगी किस्मत, बढ़ेगा मान-सम्मान और होगा धन लाभ

Surya Dev Puja :  हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास का धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि…

2 hours ago

Aaj Ka Rashifal : सफलता का महायोग, आज इन 6 राशियों के लिए खुलेंगे प्रगति के द्वार, जानें अपना भविष्य

AAJ Ka Rashifal 3 May 2026 Rashifal: आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण और परिवर्तनकारी रहने…

3 hours ago

IPL 2026 CSK vs MI: चेन्नई ने मुंबई को 8 विकेट से रौंदा, गायकवाड़-कार्तिक की तूफानी बल्लेबाजी

IPL 2026 CSK vs MI:  आईपीएल 2026 के सबसे प्रतीक्षित मुकाबलों में से एक 'एल…

9 hours ago

West Bengal Election : फलता विधानसभा सीट पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, सभी 285 बूथों पर दोबारा मतदान

West Bengal Election :  पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो…

9 hours ago

This website uses cookies.