ताज़ा खबर

79th Independence Day: 79वें स्वतंत्रता दिवस पर रायपुर तैयार, परेड ग्राउंड में CM विष्णु देव साय फहराएंगे तिरंगा

79th Independence Day:  देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर राजधानी रायपुर में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रदेश भर से VVIP, प्रशासनिक अधिकारी, स्कूली छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल होंगे।

ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था जारी

जिला प्रशासन और यातायात पुलिस ने समारोह को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था की है। इसके तहत कुछ मार्गों को डायवर्ट किया गया है, ताकि आम नागरिकों को असुविधा न हो।

इन रास्तों से होगी कार्यक्रम स्थल में एंट्री

लाल पासधारी वाहनों के लिए मार्ग:

PWD चौक → छत्तीसगढ़ कॉलेज चौक → कुंदन पैलेस → PWD कॉलोनी → MT वर्क्सशॉप गेट से प्रवेश। वाहन VIP पार्किंग में पार्क होंगे।

बिना पासधारी वाहन:

इन वाहनों के लिए सेंट पॉल स्कूल ग्राउंड में पार्किंग की गई है। वहां से पैदल चलकर पुलिस लाइन आरआई गेट से एंट्री मिलेगी।

स्कूल बसों का मार्ग:

छात्र-छात्राओं को लाने वाली बसें पुलिस लाइन के धमतरी गेट से प्रवेश करेंगी और बच्चों को उतारने के बाद बसें विवेकानंद सरोवर परिक्रमा पथ में पार्क होंगी।

पुरानी बस्ती/सिद्धार्थ चौक से आने वाले बिना पासधारी वाहन भी विवेकानंद सरोवर पार्किंग में वाहन खड़ा कर पैदल धमतरी गेट से प्रवेश करेंगे।

ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग प्रतिबंध

डायवर्जन पॉइंट्स:

पेंशनबाड़ा चौक, PWD चौक और महिला थाना चौक से केवल परेड में भाग लेने वाले वाहनों को ही एंट्री दी जाएगी।
अन्य वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है।

पार्किंग प्रतिबंधित क्षेत्र:

परेड ग्राउंड के चारों ओर किसी भी वाहन की पार्किंग पूरी तरह बैन रहेगी।

मीडिया OB वैन:

धमतरी गेट से प्रवेश कर हेलीपैड के पास पार्किंग की सुविधा मिलेगी।

परेड ग्राउंड में प्रतिबंधित वस्तुएं

कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा को देखते हुए कई वस्तुओं पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है:

शराब, सिगरेट, बीड़ी, गुटखा, तंबाकू, माचिस, लाइटर, ज्वलनशील पदार्थ

हथियार, तेजधार चीजें (चाकू, तलवार, ब्लेड, कैंची आदि)

छाता, फुग्गे, गेंद, लकड़ी की लाठी, हॉकी स्टिक

प्रचार सामग्री, लाउडस्पीकर, रेडियो, पालतू जानवर

प्रशासन की अपील

पुलिस और जिला प्रशासन ने आम जनता से सहयोग और संयम की अपील की है ताकि यह राष्ट्रीय पर्व शांतिपूर्वक और भव्यता से मनाया जा सके।

Read More  : Bihar elections 2025: विकास-पात्रता के मुद्दों पर पर्दा, वोट चोरी बना सियासत का नया हथियार

Thetarget365

Share
Published by
Thetarget365

Recent Posts

Middle East Crisis : मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा फैसला: अब पेट्रोल पंपों पर भी मिलेगा केरोसीन, जानें पूरी योजना

Middle East Crisis:  मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और ईरान संकट ने…

4 hours ago

MI vs KKR : मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, 13 साल बाद जीता पहला मैच और सबसे बड़ा चेज

MI vs KKR : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI)…

4 hours ago

Pratapgarh Press Club : प्रतापगढ़ प्रेस क्लब में नया इतिहास: निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष और महामंत्री, जानें पूरी लिस्ट

Pratapgarh Press Club : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र की अग्रणी…

5 hours ago

Rajasthan Crime : राजस्थान के झुंझुनूं में ऑनर किलिंग, पिता ने अपनी ही बेटी को हथौड़े से मारा

Rajasthan Crime : राजस्थान के झुंझुनूं जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने…

5 hours ago

IPL 2026: अजिंक्य रहाणे हुए चोटिल, रिंकू सिंह ने पहली बार संभाली KKR की कप्तानी; क्रिकेट जगत हैरान!

IPL 2026:  आईपीएल की तीन बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) पिछले कुछ समय…

5 hours ago

Tamil Nadu Election 2026 : DMK का ‘सुपरस्टार’ घोषणापत्र जारी, महिलाओं को ₹8000 का कूपन और ₹2000 मासिक सहायता का वादा

Tamil Nadu Election 2026 :  तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सियासी पारा अपने चरम…

6 hours ago

This website uses cookies.