Chhattisgarh cartoon war : छत्तीसगढ़ में कार्टून वार से गरमाई सियासत, भूपेश को भाजपा ने, साय को कांग्रेस ने जानवर बनाया

Chhattisgarh cartoon war :  छत्तीसगढ़ की राजनीति में अब सोशल मीडिया की जंग ने नया मोड़ ले लिया है। बिजली बिल और केते एक्सटेंशन जैसे मुद्दों पर शुरू हुई जुबानी बहस अब आपत्तिजनक कार्टून और मीम वॉर में तब्दील हो चुकी है। कांग्रेस और बीजेपी, दोनों ही दलों ने एक-दूसरे के नेताओं को जानवरों के रूप में चित्रित करते हुए कार्टून पोस्ट किए, जिससे विवाद और गहरा गया है।

ads

बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए दो नए कार्टूनों ने इस बहस को और भड़का दिया। कांग्रेस ने एक पोस्ट में भाजपा नेताओं को पशु रूप में दिखाया, तो भाजपा ने पलटवार करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जानवर के रूप में दर्शाया।

ads

अमेरिका की ओर से भारत पर लगाए गए टैरिफ पर कांग्रेस ने पोस्ट किया है।

कांग्रेस की पोस्ट के जवाब में भाजपा ने पलटवार किया है।

कांग्रेस के खिलाफ भाजपा की ये पोस्ट, राफेल सौदा, सेना, सर्जिकल स्ट्राइक जैसे मुद्दे को लेकर है।

भूपेश के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी को लेकर बीजेपी ने पोस्ट किया है।

भाजपा की ये पोस्ट कर्नाटक चुनाव में बैलेट पेपर को लेकर है।

कांग्रेस-भाजपा की एक-दूसरे पर तीखी प्रतिक्रिया

कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा- बीजेपी नेताओं को ये सीख RSS से मिली है।

कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा के कार्टून को आरएसएस की संकीर्ण मानसिकता का परिणाम बताया। उन्होंने कहा,”बीजेपी के पास बताने को कुछ नहीं बचा। इसलिए चरित्र हनन का सहारा लिया जा रहा है। यही तरीका इन्होंने महात्मा गांधी, नेहरू और इंदिरा गांधी के खिलाफ अपनाया था। अब राहुल गांधी और भूपेश बघेल के खिलाफ यही हो रहा है।”

बीजेपी नेता दीपक उज्जवल ने कहा कि कांग्रेस को उसी की भाषा में जवाब देंगे।

बीजेपी प्रवक्ता दीपक उज्जवल ने पलटवार करते हुए कहा, “कांग्रेस जिस भाषा में बात करेगी, उसे उसी भाषा में जवाब मिलेगा। कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री तक पर अभद्र टिप्पणियां की हैं। अब सोशल मीडिया पर भी यही कर रहे हैं।”

पहले भी हो चुका है ऐसा विवाद

यह कोई पहला मौका नहीं है जब दोनों दलों के बीच सोशल मीडिया पर इस तरह की टकराव हुई हो। विधानसभा चुनावों से पहले भी मीम्स, कार्टून और फोटोशॉप्ड पोस्ट को लेकर कई बार विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं ने मीडिया प्रभारियों को संयम बरतने की हिदायत दी थी।

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दौरान ये पोस्ट बीजेपी ने जारी किया था।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने ये पोस्ट जारी किया था।

छत्तीसगढ़ी गाने पर CM-मंत्री और विधायक ने किया डांस। धक्का-मुक्की पर भड़कीं फूलोदेवी नेताम।

छत्तीसगढ़ की राजनीति में अब सामान्य बहस से ज्यादा सोशल मीडिया की आक्रामकता ने जगह ले ली है। नेताओं के आपत्तिजनक चित्रण और भाषा के चलते राजनीतिक मर्यादा पर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना यह है कि दोनों प्रमुख दल आने वाले दिनों में राजनीति को संवाद में बदलते हैं या यह टकराव और बढ़ता है।

Read More  : Raipur heroin case : 3 करोड़ की हेरोइन केस में IB-NCB-ATS की एंट्री, रायपुर बना इंटरनेशनल ड्रग्स नेटवर्क का टारगेट

 

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.