छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Law : छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था चरमराई, विधायक के काफिले पर पथराव, दीपक बैज का सरकार पर हमला

Chhattisgarh Law : छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक गुरु खुशवंत सिंह के काफिले पर पथराव, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और उपमुख्यमंत्री अरुण साव के काफिलों को रोके जाने जैसी घटनाएं इस बात का प्रमाण हैं कि सरकार जन आक्रोश को संभालने में असमर्थ है।

शिवा सट्टा ऐप: नया महादेव?

बैज ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि महादेव सट्टा एप के बाद अब “शिवा सट्टा ऐप” को सरकार के संरक्षण में चलाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि खैरागढ़ में 20 करोड़ का लेन-देन हुआ है और पूरे प्रदेश में युवाओं को लूटा जा रहा है। उन्होंने पूछा, “कमीशन किसे मिल रहा है?” और सरकार से जवाब मांगा कि महादेव ऐप के मास्टरमाइंड को भारत कब लाया जाएगा, जब वह अब भी खुलेआम सक्रिय हैं।

“सरकार-सटोरियों की मिलीभगत” का आरोप

दीपक बैज ने कहा कि राज्य सरकार और सट्टा रैकेट के बीच गहरी सांठगांठ है, जिससे आम जनता की गाढ़ी कमाई लूटी जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब महादेव एप पर कार्रवाई का दावा किया जा रहा था, तो अब नया ऐप कैसे संचालित हो रहा है? क्या प्रशासन की मिलीभगत से नए नाम से फिर से ठगी शुरू कर दी गई है?

नकली शराब: “सरकार खुद जहर परोस रही है”

बैज ने कहा कि पूरे प्रदेश में नकली शराब खुलेआम बिक रही है, और इससे लोगों की जान खतरे में है। उन्होंने बताया कि हाल ही में सरगुजा और अभनपुर में नकली शराब के मामले सामने आए, जिनमें फर्जी होलोग्राम तक इस्तेमाल किए जा रहे हैं। उन्होंने तीखा सवाल किया, “मुख्यमंत्री क्यों चुप हैं? क्या अब नकली शराब की जांच ED, CBI, EOW या इनकम टैक्स करेगी?”

झूठे विज्ञापन, किसान परेशान

बैज ने कहा कि सरकार खाद की उपलब्धता पर झूठे दावे कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को खाद वितरण की पारदर्शी जानकारी देनी चाहिए कि कौन सी सोसायटी में कितनी खाद उपलब्ध है। दो दिन पहले सरकार ने नैनो यूरिया को लेकर प्रचार किया, लेकिन ज़मीनी हकीकत यह है कि खाद किसान को नहीं मिल रही। उन्होंने कहा, “खाद है कहां?” यह सवाल सरकार से हर किसान पूछ रहा है।

दीपक बैज का सीधा हमला

बैज ने प्रेस वार्ता में स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ में इस समय न कानून व्यवस्था बची है, न ईमानदारी। उन्होंने कहा, “जनता, किसान, युवा और व्यापारी सभी सरकार की असफलताओं से त्रस्त हैं। नकली शराब, खाद की किल्लत, सट्टा ऐप और बढ़ता अपराध सरकार की नाकामी का सबूत है।” दीपक बैज के इन तीखे आरोपों ने छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विपक्ष अब पूरी तरह से सरकार को जनता के असंतोष, आर्थिक अपराधों और मूलभूत व्यवस्थाओं की विफलता के मुद्दों पर घेरने में जुट गया है। आने वाले समय में इस मुद्दे पर सियासत और तेज हो सकती है।

Read More : Patna Shooting : फिर गोलियों की गूंज से दहल उठा पटना, दिनदहाड़े वकील की हत्या

Thetarget365

Recent Posts

West Bengal Election : नादिया में भाजपा बूथ एजेंट पर खूनी हमला, टीएमसी पर आरोप

West Bengal Election : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और निर्णायक चरण के मतदान…

59 minutes ago

Shah Rukh Khan : विदेशी धरती पर किंग खान का जलवा, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने दी शाहरुख को सलामी

Shah Rukh Khan : बॉलीवुड के 'किंग खान' यानी शाहरुख खान की लोकप्रियता भौगोलिक सीमाओं…

1 hour ago

LPG Rules : 1 मई से बदलेंगे रसोई गैस सिलेंडर के नियम, बुकिंग और डिलीवरी की नई प्रक्रिया

LPG Rules :  यदि आपके रसोई घर में भी एलपीजी (LPG) सिलेंडर का उपयोग होता…

1 hour ago

Riyan Parag Vaping : रियान पराग पर लग सकता है बैन? ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करने का वीडियो लीक

Riyan Parag Vaping :  आईपीएल 2026 के सीजन में मैदान पर रोमांच तो भरपूर है,…

1 hour ago

Bhooth Bangla : भूत बंगला का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की सुपरहिट वापसी

Bhooth Bangla :  बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की हालिया रिलीज फिल्म 'भूत बंगला' बॉक्स…

1 hour ago

This website uses cookies.