Chhattisgarh weather alert : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और तेज हवाओं का अनुमान जताया गया है। लोगों से अपील की गई है कि वे सावधानी बरतें और अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर न रुकें। मौसम वैज्ञानिकों ने सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिनों तक भारी वर्षा और वज्रपात की संभावना जताई है। यहां के ग्रामीण और शहरी इलाकों के लोगों से बिजली से बचाव के उपाय करने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, बीजापुर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा और दुर्ग जिले ऑरेंज अलर्ट पर हैं। इन जिलों में गरज-चमक के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और मध्यम वर्षा होने की आशंका है। सुकमा, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, रायपुर, महासमुंद, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली और सरगुजा जिले येलो अलर्ट पर रखे गए हैं। यहां अगले कुछ घंटों में मध्यम वर्षा और वज्रपात की संभावना बनी हुई है।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। दुर्ग जिले में सबसे ज्यादा 32.5°C अधिकतम और 20°C न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। बारिश के आंकड़ों में छुरा में 5 सेमी, कुकरेल में 3 सेमी, कुकदर में 3 सेमी, डौंडी में 3 सेमी, पखांजूर में 3 सेमी, सोनहत में 2 सेमी, रायपुर शहर में 2 सेमी सहित कई जगह झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कई जगहों पर बारिश के साथ बिजली गिरने और गरजने की घटनाएं भी हो सकती हैं। ऐसे हालात में किसानों और ग्रामीणों को खेतों या खुले मैदानों में काम करने से बचने की सलाह दी गई है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हो चुका है। इसके असर से 25 अगस्त के आसपास निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। यह सिस्टम आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ सहित मध्य भारत में भारी बारिश ला सकता है। मानसून द्रोणिका इस समय राजस्थान से लेकर बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। यही कारण है कि छत्तीसगढ़ समेत मध्य भारत के राज्यों में लगातार वर्षा गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि यह स्थिति अगले तीन दिनों तक जारी रहेगी।
राजधानी रायपुर में 22 अगस्त को आसमान सामान्यतः मेघमय रहेगा। गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रहने का अनुमान है।मौसम विभाग और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान खुले में खड़े न हों, बिजली से बचाव के उपाय करें और तेज हवाओं में पेड़ों व बिजली के खंभों से दूर रहें। किसानों को भी खेतों में काम करते वक्त अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
Trump Iran statement: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
IndiGo Airfare Hike: देश की सबसे बड़ी और लोकप्रिय एयरलाइन कंपनी इंडिगो (IndiGo) ने हवाई…
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के आगाज से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स…
Instagram: मेटा के लोकप्रिय फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' (Instagram) के यूजर्स के लिए…
IPL 2026 KKR Squad : आईपीएल 2026 के आगाज से ठीक पहले कोलकाता नाइट राइडर्स…
Strait of Hormuz: पश्चिम एशिया में जारी भीषण युद्ध के बीच वैश्विक तेल संकट गहराता…
This website uses cookies.