CM Yogi attack SP :सीएम योगी का हमला, “मुगल-इंग्लिश और कांग्रेस-सपा ने देश को लूटा”

CM Yogi attack SP : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को एटा में 750 करोड़ की लागत से स्थापित श्री सीमेंट प्लांट का उद्घाटन करते हुए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले भारत को मुगलों और अंग्रेजों ने लूटा, और उसके बाद कांग्रेस व सपा ने देश की पहचान को संकट में डाल दिया। सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन सरकार की साफ नीयत, स्पष्ट नीति और अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति ने यूपी को विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ाया है।

ads

कांग्रेस-सपा ने किया सिर्फ परिवार का विकास: योगी

अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने कहा, “कांग्रेस हो या सपा, इनकी नीयत कभी सबके विकास की नहीं रही। इन्होंने सबका साथ लिया, लेकिन विकास सिर्फ अपने परिवार तक सीमित रखा। इनके राज में व्यापारी, महिलाएं और आम नागरिक तक सुरक्षित नहीं थे।” उन्होंने दावा किया कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में माफिया और अपराधियों का बोलबाला था। लेकिन आज वही एटा निवेश और औद्योगिक विकास का प्रतीक बन चुका है।

ads

एटा में निवेश का नया युग

मुख्यमंत्री ने बताया कि श्री सीमेंट प्लांट से 500 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिला है, 3000 से अधिक को अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिला है, ट्रांसपोर्ट, डिस्ट्रीब्यूशन और बिजनेस चैनल्स में हजारों को अवसर मिल रहे हैं। इसके साथ ही, उन्होंने जवाहरपुर थर्मल पावर प्लांट का जिक्र किया जो 1500 मेगावाट बिजली का उत्पादन कर रहा है।

यूपी बनी दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

सीएम योगी ने बताया कि 2017 में जब उनकी सरकार आई थी, तब उत्तर प्रदेश देश की सातवीं अर्थव्यवस्था था। आज यूपी दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।उन्होंने कहा,“हमारी सरकार की प्राथमिकता रही है – सुरक्षा, निवेश और रोजगार। सत्ता पोषित माफिया और दंगाइयों पर कार्रवाई के चलते निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।”सीएम ने कांग्रेस काल को याद करते हुए कहा कि पहले सीमेंट कंट्रोल में मिलता था, और घर बनाना तक मुश्किल था। लेकिन आज उद्योगपति खुद आगे आकर निवेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री सीमेंट जैसे उद्योग न केवल रोजगार दे रहे हैं, बल्कि राष्ट्रीय जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। एटा यूनिट ने अब तक 183 शहीद परिवारों को मुफ्त सीमेंट दिया है।

45 लाख करोड़ का निवेश, 60 लाख को रोजगार

सीएम योगी ने बताया कि यूपी अब तक 45 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव आकर्षित कर चुका है, जिनमें से 15 लाख करोड़ पर काम शुरू हो चुका है। इससे 60 लाख युवाओं को रोजगार मिला है।हाल ही में पुलिस बल में 60,244 युवाओं की भर्ती की गई है। एटा के कई युवा भी इस प्रक्रिया में शामिल हुए हैं। साथ ही, मुख्यमंत्री युवा योजना के तहत 70,000 युवाओं को ब्याज मुक्त ऋण दिए गए हैं। योगी ने श्री सीमेंट की पर्यावरण अनुकूल पहल की सराहना करते हुए बताया कि चित्रकूट में 40 मेगावाट का ग्रीन एनर्जी प्लांट लगाया गया है। सरकार ने उन्हें ओपन एक्सेस की सुविधा दी है ताकि स्थानीय उपयोग के लिए बिजली उपलब्ध हो सके।

एटा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा केवल औद्योगिक विकास तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह राजनीतिक संदेश भी लेकर आया। उन्होंने विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए यूपी की नई औद्योगिक पहचान को रेखांकित किया और भरोसा दिलाया कि डबल इंजन सरकार की नीतियों से उत्तर प्रदेश विकास की बुलंदियों को और छुएगा।

Read More : BCCI Ajit Agarkar : BCCI ने अजीत अगरकर का कार्यकाल बढ़ाया, बड़ी टूर्नामेंटों में सफलता का इनाम

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.