Ayodhya Deepotsav 2025: छोटी दिवाली के अवसर पर प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या (Ayodhya) में आयोजित भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम (Deepotsav 2025) से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (SP) और कांग्रेस (Congress) पर करारा राजनीतिक हमला बोला। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के साथ कार्यक्रम में पहुंचे सीएम योगी ने लाखों दीपों की रोशनी के बीच राम मंदिर आंदोलन के इतिहास को याद करते हुए विपक्षी दलों पर तीखे तंज कसे।
अपने संबोधन की शुरुआत में सीएम योगी ने अयोध्या के महत्व को बताते हुए कहा कि अयोध्या सप्तपुरियों में प्रथम है, जहां के हर कण में मर्यादा और हर हृदय में भगवान राम का वास है। लेकिन जल्द ही उनका रुख सियासी हो गया। राम मंदिर निर्माण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा: “हम अयोध्या को लाखों दीपों से जगमगा रहे हैं, तो हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान, कांग्रेस पार्टी ने सर्वोच्च न्यायालय में हलफनामा देकर कहा था कि भगवान राम एक मिथक हैं।”
इसके बाद उन्होंने सीधे समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा: “समाजवादी पार्टी ने इसी अयोध्या में राम भक्तों पर गोलियां चलवाई थीं। ये वही लोग हैं जो बाबर की कब्र पर प्रार्थना करते हैं, लेकिन जब उन्हें अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के समारोह में आमंत्रित किया जाता है, तो वे निमंत्रण अस्वीकार कर देते हैं।”
सीएम योगी ने विपक्षी दलों की भूमिका को एक लाइन में स्पष्ट करते हुए कहा, “ये वही लोग हैं जिन्होंने राम मंदिर आंदोलन के दौरान अयोध्या में मंदिर निर्माण को रोकने के लिए अलग से वकील तैनात किए थे, ताकि वे विरोध कर सकें और राम मंदिर के मार्ग में बाधाएं पैदा कर सकें। लेकिन आज हम कह सकते हैं उन्होंने गोलियां चलाईं। हम अयोध्या में दिए जला रहे हैं।” यह बयान राजनीतिक गलियारों में बड़ा मुद्दा बन गया है, जिसे आगामी चुनावों से पहले राम मंदिर (Ram Mandir) के भावनात्मक मुद्दे को भुनाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।
सीएम योगी ने दीपोत्सव की शुरुआत की कहानी भी बताई। उन्होंने कहा कि 2017 में जब पहला दीपोत्सव आयोजित करने का फैसला लिया गया था, तब पर्याप्त मात्रा में दीप (Diye) भी नहीं मिल पाए थे। पहली बार में केवल 15 हजार दीप मिले, बाद में प्रजापति समाज के सहयोग से 51,000 और फिर पूरे प्रदेश से जमा करके 1 लाख 71 हजार दीप जलाए जा सके थे।
वर्तमान की भव्यता बताते हुए उन्होंने कहा कि आज सिर्फ सरयू घाटों पर 26 लाख दीए जल रहे हैं, लेकिन मठ-मंदिरों को जोड़ लें तो यह संख्या 1 करोड़ 50 लाख से अधिक हो जाएगी। सीएम योगी ने दावा किया कि अयोध्या अब आस्था के साथ-साथ एक बड़ा पर्यटन केंद्र (Tourism Hub) बन गया है, जहां पहले 50 हजार श्रद्धालुओं में शहर ठहर जाता था, वहीं आज सालाना 6 से 10 करोड़ तक श्रद्धालु यहां आ रहे हैं।
Read More: Gaza Conflict: गाजा में फिर भड़की जंग की आग! अमेरिकी रिपोर्ट के बाद इजरायल का राफा पर एयरस्ट्राइक
IPL 2026 CSK vs MI: आईपीएल 2026 के सबसे प्रतीक्षित मुकाबलों में से एक 'एल…
West Bengal Election : पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो…
Jhansi Love Affair : उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने…
Sarai Rohilla Murder : देश की राजधानी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में शनिवार को…
Karanvir Bohra Journey : एकता कपूर के कालजयी धारावाहिक 'कसौटी जिंदगी की' से घर-घर में…
Odisha Bank Skeleton Case : ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…
This website uses cookies.