Gaza Conflict: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहल पर हुए सीजफायर के बाद एक बार फिर इजरायल और हमास के बीच तनाव बढ़ गया है। रविवार (19 अक्टूबर 2025) को इजरायली सेना (IDF) ने गाजा पट्टी के राफा क्षेत्र में हवाई हमला (Air Strike) किया, जिसके बाद इलाके में तनाव गहरा गया है।
इजरायली चैनल 12 की रिपोर्ट के अनुसार, IDF का यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में यह आरोप लगाया गया था कि हमास गाजा पट्टी में ही फिलिस्तीनी नागरिकों पर हमला करने की योजना बना रहा है, जो सीजफायर का सीधा उल्लंघन होता।
‘टाइम्स ऑफ इजरायल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हवाई हमला गाजा पट्टी में ‘आतंकवादियों’ द्वारा राफा में इजरायली सैनिकों पर किए गए हमले का जवाब था। IDF के अनुसार, शुक्रवार (17 अक्टूबर 2025) को राफा क्षेत्र में एक सुरंग से कुछ आतंकवादी निकले और उन्होंने इजरायली सैनिकों पर गोलीबारी शुरू कर दी थी, हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ था।
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को चेतावनी देते हुए कहा कि गाजा में जंग तब तक नहीं थमेगी जब तक हमास को पूरी तरह से हथियारबंद नहीं कर दिया जाता।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राफा क्रॉसिंग तभी खोली जाएगी जब हमास समझौते की शर्तों को पूरा करते हुए सभी बंधकों (मृत अवशेषों) को वापस करेगा। 10 अक्टूबर के समझौते के अनुसार, हमास को 20 जीवित बंधकों को रिहा करने के साथ ही, IDF के लौटने के 72 घंटे के भीतर 28 मृत बंधकों के शव सौंपने थे। हालांकि, हमास ने अब तक केवल 10 शव लौटाए हैं, जिसके कारण गतिरोध बना हुआ है और शांति पर खतरा मंडरा रहा है।
Read More : Mitchell Starc ने Rohit Sharma को 176.5 KMPH की गेंद से चौंकाया! क्या Shoaib Akhtar का रिकॉर्ड टूटा?
IPL 2026 CSK vs MI: आईपीएल 2026 के सबसे प्रतीक्षित मुकाबलों में से एक 'एल…
West Bengal Election : पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो…
Jhansi Love Affair : उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने…
Sarai Rohilla Murder : देश की राजधानी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में शनिवार को…
Karanvir Bohra Journey : एकता कपूर के कालजयी धारावाहिक 'कसौटी जिंदगी की' से घर-घर में…
Odisha Bank Skeleton Case : ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…
This website uses cookies.