छत्तीसगढ़

B.Ed से ज्यादा D.El.Ed हुआ पॉपुलर, प्रवेश परीक्षा आवेदन में ऐतिहासिक बढ़ोतरी…

रायपुर@thetarget365 : शिक्षक बनने की चाह रखने वाले युवाओं के बीच अब D.El.Ed पॉपुलैरिटी B.Eसे भी ज्यादा हो गई है। 2024 में पहली बार ऐसा हुआ है, जब डीएलएड कोर्स में एडमिशन के लिए बीएड से ज्यादा आवेदन आए हैं। यह रुझान न केवल शिक्षण व्यवस्था में आए बदलाव को दर्शाता है, बल्कि युवाओं के भविष्य की दिशा भी तय करता है।

इतिहास में पहली बार: D.El.Ed के लिए B.Ed से ज्यादा आवेदन:

छत्तीसगढ़ में राज्य बनने के बाद से अब तक बीएड को ही शिक्षक बनने का मुख्य जरिया माना जाता रहा है। लेकिन 2024 में यह ट्रेंड पूरी तरह बदल गया। बीएड की 14,400 सीटों के लिए जहां 2.55 लाख आवेदन आए, वहीं महज 6,720 डीएलएड सीटों के लिए रिकॉर्ड 3 लाख आवेदन मिले। इससे पहले 2023 में डीएलएड के लिए करीब 1.60 लाख, और 2022 में केवल 91 हजार आवेदन ही आए थे।

यह बदलाव राज्य सरकार की भर्ती नीतियों में आए परिवर्तनों के चलते हुआ है, जिसने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया की दिशा ही मोड़ दी है।

क्यों बढ़ी D.El.Ed की डिमांड?

डीएलएड की मांग बढ़ने के पीछे एक प्रमुख कारण यह है कि राज्य सरकार ने प्राथमिक शालाओं में सहायक शिक्षक पद के लिए B.Ed को अमान्य घोषित कर दिया है। अब सहायक शिक्षक बनने के लिए केवल डीएलएड योग्य माना जा रहा है।

पिछले कुछ वर्षों में कई बीएड डिग्रीधारी युवा भर्ती प्रक्रिया से बाहर रह गए, जिससे यह संदेश गया कि बीएड करने के बावजूद अवसर नहीं मिल रहे। इसके चलते अब विद्यार्थी सीधे डीएलएड कोर्स की ओर रुख कर रहे हैं।

इसके अलावा, प्राथमिक शालाओं में सबसे ज्यादा वैकेंसी निकलती हैं, और यह वही लेवल है जहाँ डीएलएड की आवश्यकता होती है। इस कारण भविष्य में भी डीएलएड की मांग लगातार बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

प्रवेश परीक्षा की अहम जानकारियाँ:

इस साल बीएड और डीएलएड दोनों पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा 22 मई 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी – सुबह बीएड और दोपहर में डीएलएड।

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 28 मार्च 2025

आवेदन की अंतिम तिथि: 25 अप्रैल 2025 (शाम 5 बजे तक)

त्रुटि सुधार की अवधि: 26 से 28 अप्रैल 2025

प्रवेश परीक्षा की तिथि: 22 मई 2025

परीक्षा केंद्र: सभी 33 जिलों में

परीक्षा का आयोजन प्रदेश के 33 जिलों में किया जाएगा ताकि सभी अभ्यर्थियों को अपने नजदीकी केंद्र में परीक्षा देने की सुविधा मिल सके।

कॉलेज और सीटों की स्थिति:

इस समय छत्तीसगढ़ में-

B.Ed की कुल सीटें: 14,400

D.El.Ed की कुल सीटें: 6,720

B.Ed कॉलेज: 148

D.El.Ed संस्थान: 91

यह आंकड़ा दर्शाता है कि सीमित सीटों के बावजूद डीएलएड की डिमांड तेजी से बढ़ रही है, जो आने वाले समय में इन कोर्सेज में विस्तार की संभावना है।

Recent Posts

Litchi Farming Tips: लीची की खेती पर मंडराया संकट, मौसम की मार से कम आए मंजर, किसान ऐसे बचाएं अपनी फसल

Litchi Farming Tips: इस वर्ष प्रकृति के बदलते मिजाज और तापमान में अनिश्चित उतार-चढ़ाव का…

54 minutes ago

Chaitra Navratri 2026: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से मिलेगी अपार शक्ति, जानें शुभ मुहूर्त, मंत्र और पौराणिक कथा

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर मां दुर्गा के नौ रूपों की…

57 minutes ago

Palam fire incident: पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे अरविंद केजरीवाल, मौके पर AAP और BJP कार्यकर्ताओं में भारी भिड़ंत

Palam fire incident: देश की राजधानी दिल्ली का पालम इलाका गुरुवार को उस समय अखाड़े…

1 hour ago

Kangana vs Rahul: “मीडिया भी उन्हें सीरियस नहीं लेता”, सपा सांसद ने कंगना को क्यों दिखाया आईना?

Kangana vs Rahul:  हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की…

1 hour ago

This website uses cookies.