छत्तीसगढ़

Death of cow dynasty: अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आकर पांच गोवंश की मौत

Death of cow dynasty : सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थानांतर्गत बनारस मार्ग में स्थित ग्राम गोंदा में ट्रक की चपेट में आकर पांच गोवंश की मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना से समूचा क्षेत्र स्तब्ध है।

जानकारी अनुसार, गुरुवार को एक तेज रफ्तार ट्रक अंबिकापुर की ओर से उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा था। इसी दौरान ट्रक जैसे ही गोंदा के दुरतीपारा पहुंचा तो चालक ने उस पर से नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित ट्रक ने माध्यमिक शाला के सामने स्थित मुख्य मार्ग के किनारे बंधे पांच गोवंश को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुछ गोवंश ट्रक से टकराने के बाद दूर फेंका ग‌ए तथा कुछ ट्रक के निचले हिस्से में फंस ग‌ए। घटना में पांचों गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं टक्कर के बाद ट्रक भी वहां की गीली मिट्टी में फंस गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो ग‌ई। सबसे पहले ग्रामीणों ने ट्रक चालक को अपनी गिरफ्त में लिया। इसके बाद ट्रक नीचे फंसे हुए गोवंश को बाहर निकाला और घटना की सूचना प्रतापपुर पुलिस को दी। इधर गीली जमीन में धंसे हुए ट्रक को एक क्रेन की मदद से खींचकर बाहर निकाला गया।

पांचों गोवंश सत्यनारायण साव पिता बंधन निवासी गोंदा दुरतीपारा के बताए जा रहे हैं। इस हृदय विदारक घटना में एक साथ पांच गोवंश की मौत हो जाने से समूचा क्षेत्र स्तब्ध है। उक्त मामले में प्रतापपुर पुलिस ट्रक को जब्त कर आरोपी चालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।

Read More  : NCERT syllabus update : NCERT इतिहास में बड़ा सुधार, 8वीं में सिख-मराठा और स्थानीय शासकों को स्थान

thetarget365

Share
Published by
thetarget365

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal 15 March 2026: वृषभ राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल

Aaj Ka Rashifal 15 March 2026: आज का दिन बताता है कि ग्रहों की चाल आपके…

7 minutes ago

LPG New Rules: PNG कनेक्शन वाले घरों में नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर, सरकार ने जारी किया नया आदेश

LPG New Rules: देश में गहराते ऊर्जा संकट और रसोई गैस की बढ़ती मांग को…

8 hours ago

Assam Polls 2026: असम चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 23 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान; टिकट बंटवारे पर मचा बवाल

Assam Polls 2026:  असम विधानसभा चुनाव के लिए सियासी बिसात बिछ चुकी है। कांग्रेस पार्टी…

8 hours ago

Strait of Hormuz: होर्मुज जलडमरूमध्य को आजाद कराएगा अमेरिका, ट्रंप ने ईरानी सैन्य क्षमता पर किया बड़ा दावा

Strait of Hormuz: मध्य-पूर्व में जारी भीषण सैन्य संघर्ष और ईरान के साथ बढ़ती तनातनी…

8 hours ago

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, केविन पीटरसन ने मेंटॉर पद छोड़ा; हिंदी में पोस्ट लिखकर बताई ये वजह

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक सत्र की शुरुआत से ठीक पहले…

12 hours ago

This website uses cookies.