अपराध

Delhi Murder Case: इश्‍क, धोखा और कत्‍ल: दिल्ली-मुंबई की रूह कंपा देने वाली खौफनाक वारदातें

Delhi Murder Case : देश भर में रिश्तों के कत्ल की कई ऐसी खौफनाक कहानियां सामने आ रही हैं, जो आपकी रूह कंपा देगी। दिल्ली से मुंबई तक, मोहब्बत के नाम पर कत्ल की वारदातें यह दिखाती हैं कि प्यार का अंजाम जानलेवा भी हो सकता है। वारदातें अलग हैं, लेकिन रिश्तों में धोखे और जुनून का मकसद एक जैसा है। 1400 किलोमीटर दूर हुई इन साजिशों में बस इतना फर्क है कि एक जगह कातिल गर्लफ्रेंड है तो दूसरी जगह बॉयफ्रेंड। कल तक जिनके प्यार की कसमें खाई जा रही थी, उन्हें ही मौत के घाट उतार दिया गया।

केस-1: फॉरेंसिक छात्रा बनी ‘कातिल हसीना’

दिल्ली में लव, लिव-इन और धोखे वाले कांड में एक खौफनाक खुलासा हुआ है। पुलिस का दावा है कि लिव-इन पार्टनर और बीएससी फॉरेंसिक साइंस की छात्रा अमृता चौहान ने अपने पूर्व बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर UPSC स्टूडेंट रामकेश मीणा का मर्डर किया। अमृता और रामकेश मई 2025 से लिव-इन में थे, लेकिन बाद में अलग हो गए थे। पुलिस के मुताबिक, अमृता ने रामकेश पर उसके अश्लील फोटो-वीडियो डिलीट न करने का आरोप लगाया।

यही वो कारण था, जिसके चलते अमृता ने वैज्ञानिक तरीके और क्राइम सीरियल देखकर हत्या की खौफनाक रणनीति तैयार की। 6 अक्टूबर को अमृता और उसके दो साथियों ने मिलकर रामकेश का गला घोंटा। फिर हत्या को हादसा दिखाने के लिए शव पर तेल, घी और शराब डालकर जलाया। इसी दौरान अमृता के एक्स बॉयफ्रेंड ने गैस सिलेंडर का वॉल्व खोल दिया, जिससे धमाका हुआ और रामकेश की मौत हो गई। 18 अक्टूबर को सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने ‘कातिल हसीना’ अमृता और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया।

केस-2: ब्रेकअप से नाराज युवक ने की पूर्व प्रेमिका की हत्या

दिल्ली की तरह ही मुंबई में भी हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। यहां ब्रेकअप से नाराज एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका को मार डाला और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक को अपनी गर्लफ्रेंड पर शक था, जिसके कारण दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। विवाद इतना बढ़ा कि लड़की ने रिश्ता खत्म कर दिया।

हालांकि, नाराज प्रेमी ने साजिश रचकर लड़की को मिलने के लिए बुलाया। जब लड़की घर पहुंची तो आरोपी युवक ने उसे चाकुओं से गोदकर मार डाला और फिर अपना भी गला रेत लिया। स्थानीय लोग दोनों को अस्पताल ले गए, लेकिन ज्यादा खून बहने की वजह से दोनों ने दम तोड़ दिया। इश्क, धोखे और कत्ल की ये कहानियां देश भर में रिश्तों की उस स्याह हकीकत को बयां करती हैं, जहां प्यार का जुनून खूनी अंजाम तक पहुंच जाता है।

Read More : SIR 2.0: 12 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट शुरू, अब ‘नो डॉक्यूमेंट्स’ नियम लागू

Thetarget365

Recent Posts

IPL 2026 CSK vs MI: चेन्नई ने मुंबई को 8 विकेट से रौंदा, गायकवाड़-कार्तिक की तूफानी बल्लेबाजी

IPL 2026 CSK vs MI:  आईपीएल 2026 के सबसे प्रतीक्षित मुकाबलों में से एक 'एल…

6 hours ago

West Bengal Election : फलता विधानसभा सीट पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, सभी 285 बूथों पर दोबारा मतदान

West Bengal Election :  पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो…

6 hours ago

Jhansi Love Affair : झांसी में अनोखा प्रेम प्रसंग, 22 वर्षीय विवाहिता 55 साल के ग्राम प्रधान के साथ फरार

Jhansi Love Affair :  उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने…

7 hours ago

Sarai Rohilla Murder : दिल्ली के सराय रोहिल्ला में खूनी संघर्ष, युवती ने जीजा और साले की चाकू मारकर की बेरहमी से हत्या

Sarai Rohilla Murder :  देश की राजधानी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में शनिवार को…

7 hours ago

Karanvir Bohra Journey : मनोज से करणवीर बोहरा बनने का सफर, कर्ज, संघर्ष और विलेन के रूप में पाई बड़ी पहचान

Karanvir Bohra Journey : एकता कपूर के कालजयी धारावाहिक 'कसौटी जिंदगी की' से घर-घर में…

7 hours ago

Odisha Bank Skeleton Case : बैंक पहुंचा इंसान नहीं बल्कि कंकाल, नवीन पटनायक ने केंद्र को लिखा पत्र

Odisha Bank Skeleton Case :  ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

7 hours ago

This website uses cookies.