Donald Trump Health: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सेहत को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। 26 अक्टूबर को मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित ASEAN समिट के दौरान ट्रंप के टखनों में सूजन दिखाई दी। तस्वीरों में वह मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ बैठे नजर आए, और उनकी पैंट थोड़ी ऊपर खिसकने से सूजन साफ देखी जा सकती थी।
जुलाई में ट्रंप की मेडिकल टीम ने बताया था कि उन्हें क्रॉनिक वेनस इनसफिशिएंसी (Chronic Venous Insufficiency) है यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें पैरों की नसों में खून जमा हो जाता है, जिससे टखने और पैर सूज जाते हैं। यह समस्या उम्र बढ़ने के साथ आम होती है।
हालांकि, व्हाइट हाउस के चिकित्सक डॉ. सीन बारबरेला ने हाल ही में जारी रिपोर्ट में कहा था कि ट्रंप की सेहत “बेहतरीन” है। उन्होंने बताया कि ट्रंप का हार्ट एज (Heart Age) उनकी वास्तविक उम्र से करीब 14 साल कम है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, टखनों और पैरों में सूजन कई वजहों से हो सकती है
वेनस इनसफिशिएंसी या डीप वेन थ्रॉम्बोसिस (DVT)
लंबे समय तक उड़ान या बैठे रहने से खून का जमाव
मोच या हड्डी की चोट
हृदय या किडनी की समस्या
मलेशिया पहुंचने से पहले ट्रंप ने लंबी फ्लाइट ली थी, जिससे सूजन की संभावना और बढ़ जाती है।
ट्रंप ने सोमवार को बताया कि उन्होंने हाल ही में MRI स्कैन करवाया था। यह एक साल में उनका दूसरा पूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण था। उन्होंने दावा किया कि “रिपोर्ट परफेक्ट” आई है। आमतौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति साल में सिर्फ एक बार ही ऐसी जांच करवाते हैं, इसलिए दोबारा जांच ने सोशल मीडिया पर जिज्ञासा बढ़ा दी है।
MRI स्कैन आमतौर पर दिमाग, दिल, मांसपेशियों या टिशू की समस्याओं का पता लगाने के लिए किया जाता है। ट्रंप अगले साल 80 वर्ष के होने वाले हैं, और उनकी उम्र को देखते हुए नियमित मेडिकल जांच को कई विशेषज्ञ सामान्य मानते हैं।
ट्रंप के स्वास्थ्य पर चर्चा नई नहीं है। जुलाई में FIFA क्लब वर्ल्ड कप के दौरान उनके टखनों की सूजन और हाथ पर चोट के निशान की तस्वीरें वायरल हुई थीं। डॉक्टर बारबरेला ने बताया था कि ये निशान बार-बार हाथ मिलाने और एस्पिरिन के सेवन से होने वाली हल्की त्वचा की जलन के कारण हैं। एस्पिरिन का सेवन ट्रंप के हृदय रोग की रोकथाम के लिए किया जा रहा है।
ट्रंप वर्तमान में छह दिन की एशिया यात्रा पर हैं। मलेशिया के बाद वे जापान और दक्षिण कोरिया जाएंगे। इस यात्रा का उद्देश्य व्यापार, सुरक्षा और कूटनीति से जुड़ी चर्चाओं को आगे बढ़ाना है। ट्रंप की सूजी हुई टखनों की तस्वीरों ने भले ही सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी हो, लेकिन उनके डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल किसी गंभीर खतरे की बात नहीं है।
Read More : Delhi Murder Case: इश्क, धोखा और कत्ल: दिल्ली-मुंबई की रूह कंपा देने वाली खौफनाक वारदातें
IPL 2026 CSK vs MI: आईपीएल 2026 के सबसे प्रतीक्षित मुकाबलों में से एक 'एल…
West Bengal Election : पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो…
Jhansi Love Affair : उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने…
Sarai Rohilla Murder : देश की राजधानी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में शनिवार को…
Karanvir Bohra Journey : एकता कपूर के कालजयी धारावाहिक 'कसौटी जिंदगी की' से घर-घर में…
Odisha Bank Skeleton Case : ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…
This website uses cookies.